राष्ट्रीय सम्मेलन जयपुर : मुख्यमंत्री गहलोत बोले-राजस्थान में शराबबंदी नहीं करवा पाना हमारी मजबूरी
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के रविन्द्र मंच पर आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शराबबंदी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की और भाजपा पर निशाना भी साधा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम चाहकर भी राजस्थान में शराबबंदी नहीं करवा सकते हैं। ये हमारी मजबूरी है।

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा के शराबबंदी आंदोलन का ज़िक्र करते हुए कहा कि छाबड़ा शराबबंदी आंदोलन करते हुए शहीद हो गए। वो बीजेपी के विधायक थे, फिर भी भाजपा ने उनकी नहीं सुनी। अब उनकी पुत्रवधू वही अभियान चला रहीं हैं। उनका सहयोग करें। शराब बन्द नहीं कर पा रहे है हम। हमारी मजबूरी है। उन्होंने गुजरात मे शराबबंदी के बावजूद घर-घर शराब बिकने का भी ज़िक्र किया।
गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि केन्द्र की सत्ता में बैठे लोगों की नीति ठीक नहीं है, आरएसएस के प्रचारक मोदी पीएम बन गए। उन्होंने आरएसएस सोशल काम करते हैं, लेकिन जब चुनाव आते है तो भाजपा को सपोर्ट करते हैं। आएसएस खुद को भाजपा में विलय क्यों नहीं कर लेते। वहीं मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, शराबबंदी और देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दों पर भी बेबाक बातें कहीं।
बता दें कि भारतीय महिला फेडरेशन के चार दिवसीय 21वें राष्ट्रीय सम्मेलन का रविंद्र मंच पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उद्घाटन किया। सम्मलेन में महिला फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणा रॉय भी शामिल हुईं। इस सम्मेलन में देश के 28 राज्यों से करीब एक हजार और विदेशों की महिला प्रतिनिधि हिस्सा ले रही हैं। यहां महिला सशक्तिकरण, उनके स्वावलंबन, सुरक्षा, समानता से संबंधित कानूनों के बारे में चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications