VIDEO: मोदी-शाह नहीं गिरा सके मेरी सरकार, राजस्थान की जनता के आशीर्वाद से षड़यंत्र किया फेल-अशोक गहलोत
Rajasthan government: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी व होम मिनिस्टर अमित शाह पर कई निशाने साधे।
Ashok Gehlot on Pm Modi and Amit Shah: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस के वॉर रूम में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर कई निशाने साधे।

मीडिया से बातचीत में राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम और गृहमंत्री ने उनकी सरकार गिराना चाहते थे, मगर राजस्थान की जनता के आशीर्वाद से उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई।
सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं चलने दी। राजस्थान में भी गहलोत सरकार को गिराने का बार-बार षड़यंत्र रचा, मगर उनका षड़यंत्र फेल हो गया। इसलिए उनके दिलों में इस बात को लेकर आग लगी हुई है।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी राजस्थान का छह बार दौरा कर चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह भी उनकी सरकार गिराने का प्रयास करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं, मगर राजस्थान की जनता ने हर वक्त कांग्रेस का साथ दिया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में फिर से कांग्रेस सरकार को चुनकर भाजपा को सबक सिखाएगी।
सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से कांग्रेस मिशन 156 के तहत सीटें जीतेगी। राजस्थान सरकार ने हर क्षेत्र में एक से बढ़कर एक शानदार योजनाएं दी हैं। ऐसे में 156 सीटें कांग्रेस के खाते में आएगी।












Click it and Unblock the Notifications