Rajasthan: MBA डिग्री वाली सरपंच छवि राजावत ने ज्वाइन की BJP, यूं बदली थी गांव सोडा की तकदीर
Chhavi Rajawat Join BJP: छवि राजावत राजस्थान के टोंक जिले की मालपुरा तहसील के गांव सोडा की सरपंच रही हैं। शनिवार को जयपुर में भाजपा ज्वाइन कर ली है।
Chhavi Rajawat Sarpanch: भारत में एमबीए डिग्री धारी पहली महिला सरपंच बनने का गौरव प्राप्त करने वाली छवि राजावत ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है।
जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, जयपुर ग्रामीण से सांसद व झोटवाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मौजूदगी में छवि राजावत के साथ ही कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ चुके पंकज मेहता और अशोक तंवर ने भी भाजपा ज्वाइन की है।

इन्होंने की भाजपा ज्वाइन
- रामगोपाल बैरवा
- छवि राजावत
- पंकज मेहता
- अशोक तंवर
- बृजराज उपाध्याय
- कृष्णपाल सिंह चूड़ावत
- बजरंग पालीवाल
- बाबूलाल लांबा
- चंद्रसिंह बाड़मेर
- राजू अग्रवाल
- महादेव शर्मा
- हेमंत गोयल
- कविता शर्मा
- सुनील नागोरा
- सीमा कंवर
- मधुसूदन
- सुरेंद्र शर्मा निवारू
छवि राजावत का जीवन परिचय
- बता दें कि छवि राजावत साल 2010 में टोंक जिले की मालपुरा तहसील के गांव सोडा से सरपंच चुनी गई थी।
- छवि राजावत ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल, मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की।
- छवि राजावत ने बालाजी इंस्टीटयूट ऑफ मॉर्डन मैनेजमेंट पुणे से एमबीए की डिग्री हासिल की।
- पढ़ाई पूरे करने के बाद छवि राजावत ने एयरटेल, टाइम्स ऑफ इंडिया और कार्लसन ग्रुप ऑफ होटल्स में काम भी किया।
- छवि राजावत कुछ समय बाद ही जॉब छोड़कर गांव सोडा आ गई और अपने दादा ब्रिगेडियर रघुबीर सिंह के नक्शे कदम पर चलकर गांव की सरपंच बनीं।
- बीस साल पहले छवि के दादा भी गांव के सरपंच चुने गए थे।
- सरपंच बनने के बाद छवि ने बारिश के पानी को बचाने और घर-घर शौचालय बनाने के काम करवाए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने की छवि की तारीफ
शनिवार को जयपुर स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि छवि राजावत की एमबीए वाली देश की पहली महिला सरपंच के रूप में विदेशों में भी ख्याति है। छवि राजावत ने युवाओं, ग्रामीण विकास और महिलाओं के उत्थान में अच्छा काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications