VIDEO: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अजमेर शरीफ दरगाह से लेकर झूलेलाल मंदिर में दुआओं का दौर
Chandrayaan-3 landing Prayers: चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए आज 23 अगस्त 2023 को राजस्थान समेत देशभर में दुआओं का दौर चल रहा है।
Chandrayaan-3 Landing: भारत के चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर आज 23 अगस्त की शाम छह बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर उतरने वाला है। सब कुछ ठीक रहा तो चंद्रमा के दक्षिणी धुव्रीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बुधवार सुबह से ही देशभर में दुआओं का दौर जारी है। मंदिर, मजिस्द समेत तमाम धार्मिक जगहों पर आयोजन हो रहे हैं। वहीं, चंद्रयान के लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग को लाइव देखने के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआ मांगी गई है। चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिए दुआने कई लोग अजमेर दरगाह पहुंचे। लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सब योजनानुसार होगा और चंद्रयान विक्रम लैंडर की सतह पर सफलतापूर्वक उतरेगा।
चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में प्रार्थना की गई#Chandrayaan3Landing #AjmerSharif #Dargah #JBTNews pic.twitter.com/lrNaO1rWxI
— Janbhawna Times (@JanbhawnaTimes) August 23, 2023
वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में घाट गेट स्थित मदरसे में विशेष आयोजन हुआ, जिसमें मदरसे के इमाम गुलाम मोइनुदीन कादरी की तरफ से तिरंगा झंडा लगाकर विशेष दुआ करवाई गई। चंद्रयान मिशन की कामयाबी के लिए आयोजित दुआ के दौरान लोगों ने एक स्वर में जुबा से आमीन कहा।
इसके अलावा जयपुर के जवाहर नगर स्थित झूलेलाल मंदिर में 11 शिवलिंग बनाकर भगवान शिव से अरदास की कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया और झूलेलाल मंदिर में चंद्रयान-3 की झांकी सजाई गई।












Click it and Unblock the Notifications