Jaipur: ट्रेन में सीट को लेकर हुआ झगड़ा, स्टेशन पर उतरते ही कर डाली हत्या
चंद्राश मीणा जयपुर में जगतपुरा स्टेशन से उतर कर चाय की दुकान के पास खड़ा था। तभी बाइक सवार बदमाश आए और लाठी और डंडों से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
राजस्थान की राजधानी जयपुर के जगतपुरा रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जगतपुरा ने शव को जयपुरिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। रेलवे स्टेशन के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में जवाहर सर्किल थाना सीआई विनोद ने बताया कि खोरा बस्सी का रहने वाला चन्द्राश मीणा (50) जगतपुरा बिजली विभाग में ठेके पर गाड़ी चलाता था। गुरुवार सुबह वह जगतपुरा रेलवे स्टेशन आया था। ट्रेन में सीट पर बैठने की बात को लेकर कुछ लड़कों से उनका विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि जगतपुरा स्टेशन से उतर कर चंद्राश चाय की दुकान के पास खड़ा था। तभी बाइक पर होकर आए बदमाशों ने उन पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया।
बदमाशों ने चंद्राश को इस कदर पीटा कि उनकी जान निकल गई। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची जवाहर सर्कल थाना पुलिस ने चन्द्राश को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या की वास्तविक वजह तो अभी सामने नहीं आई है, मगर पुलिस की शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि चंद्राश की युवकों के साथ ट्रेन में सीट को लेकर कहासुनी हुई होगी। फिर उन्होंने अपने साथियों को भी रेलवे स्टेशन बुला लिया। माना जा रहा है कि इन्हीं लड़कों ने चन्द्राश पर हमला किया। कान पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके है। पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications