Rajasthan में गहलोत सरकार के चार साल पूरे होने का जश्न आज से, जयपुर में राहुल की मौजूदगी में होगा जश्न
राजस्थान में गहलोत सरकार अपने चार साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रही है। राहुल गांधी की मौजूदगी में जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। सरकार जश्न के जरिए अपनी उपलब्धियां गिनाएगी।
Congress नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के शुक्रवार को 100 दिन पूरे हो रहे हैं। वही राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भी 4 वर्ष पूरे होने पर जश्न की शुरुआत कर दी है। जयपुर के अल्बर्ट हॉल में शुक्रवार को भारत जोड़ो कंसर्ट का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहेंगे। कंसर्ट में सुनिधि चौहान मुख्य गायिका होंगी। यात्रा के 100वें दिन एक सत्र में ही यात्रा होगी। जिसमें यात्री सुबह 6 से 11 बजे तक 23 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। शाम को यात्रा नहीं होगी। अल्बर्ट हॉल के कार्यक्रम के बाद सरकार अपने कामकाज की उपलब्धियों को प्रदर्शनी और सभाओं के जरिए आम जनता तक पहुंचाएगी। इसके लिए सरकार दिल 17 से 28 दिसंबर तक राजधानी जयपुर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर राहुल गांधी 17 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के बीच में दौसा के सिकंदरा में 4 साल की उपलब्धियों पर लगने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और इसी दौरान लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

राहुल गांधी जयपुर में होंगे मीडिया से मुखातिब
गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर में कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे। इसमें राहुल भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव और जन घोषणा पत्र के जरिए किए गए वादों को पूरा करने की जानकारी देंगे। इस मौके पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद रहेंगे।

17 से 28 दिसंबर तक होंगे यह कार्यक्रम
राजस्थान में गहलोत सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर 17 दिसंबर को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। साथ ही सुझाव की लॉन्चिंग होगी। मुख्यमंत्री निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। 18 से सिकंदरा में 11 बजे प्रदर्शनी 19 से 26 तक स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग की ओर से मॉडल स्टेट राजस्थान, राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आदि विषयों पर निबंध, क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं 22, 23 और 24 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर जिला प्रभारी मंत्री जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक समस्त ग्राम पंचायतों पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा।













Click it and Unblock the Notifications