Rajasthan के धौलपुर में साधु की निर्मम हत्या, मंदिर के चढ़ावे को लेकर था विवाद, जानिए पूरा मामला

राजस्थान के धौलपुर जिले में साधु की निर्मम हत्या की गई है। हत्यारों ने शव को दो टुकड़ों में काटकर नदी किनारे फेंक दिया। पुलिस ने मामले मंदिर के पास रह रहे अन्य साधुओं पर शक है। घटना के बाद से वे फरार हैं।

Rajasthan के धौलपुर में एक साधु की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। हत्यारों ने साधु की हत्या कर उसके शव के दो टुकड़े कर कंबल में लपेट कर नदी किनारे फेंक दिया था। साधु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मामले के मुताबिक पुजारी ने चार-पांच साल पहले धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म को अपनाया था। साधु एक मंदिर में पूजा अर्चना का काम करता था। पुलिस ने साधु के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जाँच के दौरान पुलिस को मंदिर की पहाड़ी के ऊपर एक कटर मिला है। पुजारी का मंदिर के पास रह रहे अन्य मंदिर के साधुओं से मंदिर के चढ़ावे को लेकर विवाद था। घटना के बाद से अन्य साधु फरार हैं।

dhoulpur

कंबल की गठरी में मिली साधु की लाश

वारदात को धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड के कंचनपुरा इलाके में अंजाम दिया गया है। यहां भीमगढ़ में अधेड़ साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जाकर जब गटरी की तलाशी ली तो उसमें दो टुकड़ों में शव मिला। शव की पहचान भीमगढ़ के भावउद्दीन पुत्र शेर खान के रूप में हुई। शेर खान ने बरसों पहले हिंदू धर्म ग्रहण कर चामड़ माता के मंदिर की सेवा करना शुरू कर दिया था। स्थानीय बाशिंदों के मुताबिक साधु भिक्षावृत्ति कर जीवन यापन करता था। ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर के पास की एक गुफा में अन्य साधु भी रहते हैं। हत्या का शक उन्हीं पर जताया जा रहा है। क्योंकि हादसे के बाद से गुफा से वे साधु गायब हैं। साधु रविवार से ही लापता था। गांव से ही उसे चाय देने जाने वाले परिजनों को वह नहीं मिला तो परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे।धौलपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक साधू मंदिर पूजा करता था। मंदिर के पास गुफा के नीचे साधु का शव मिला है। पहाड़ी के ऊपर कटर मिला है। मंदिर के पास अन्य साधु फरार हैं। प्रथम दृष्टया शक उन्ही पर हैं जताया जा रहा है।

dhoulpur

परिजनों ने ग्रामीणों के साथ तलाश की

परिजनों को जब साधु शेरखान मंदिर में नहीं मिला तो उन्होंने ग्रामीणों को बताकर उसकी तलाश शुरू की। साधु के परिजन ग्रामीणों के साथ उसे तलाशते रहे। लेकिन वह नहीं मिला। जब ग्रामीण बुधवार की सुबह उसे तलाशते हुए बामणी नदी के किनारे पहुंचे तो खंडक में उसका शव पानी के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी इस पर कंचनपुर एसएचओ हेमराज शर्मा के साथ पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस घटना स्थल पर साक्ष्यों को जुटा रही है। आपको बता दें इससे पहले भी राजस्थान में साधु संतों की हत्या के मामले सामने आ चुके हैं।

dhoulpur

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+