Rajasthan में महिला अधिकारी के घर एसीबी की कार्रवाई में मिली बीएमडब्लू कार और करोड़ो की सम्पत्ति, जानिए मामला

राजस्थान में एसीबी को महिला सूचना सहायक के ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की के दौरान बीएमडब्लू कार और करोड़ो रूपए की संपत्ति मिली है। यह महिला अधिकारी की वैध आय से 1300 प्रतिशत अधिक है।

Rajasthan में एसीबी ने महिला अधिकारी के दो ठिकानों पर सर्च कार्रवाई कर करोड़ों रुपए की अघोषित संपत्ति का खुलासा किया है। एसीबी ने सूचना सहायक प्रतिभा कमल के ठिकानों पर छापेमारी की कार्यवाही की। इस रेड में 6.5 करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है। एसीबी की कार्रवाई अभी भी जारी है। एसीबी डीजी बीएल सोनी के मुताबिक सर्च के दौरान लाखों की संपत्ति, जेवरात, लग्जरी गाड़ियां और चल अचल संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 6.5 करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है। जो उनकी वैध आय से 1300 प्रतिशत ज्यादा है।

acb jaipur

बीएमडब्ल्यू सहित 22.90 लाख की नकदी

एसीबी की सर्च कार्रवाई में प्रतिभा कमल के घर से एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार और लाखों रुपए की नकदी सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक प्रतिभा कमल ने अपनी अवैध आय से आवासीय, व्यवसायिक भूखंड, दो फ्लैटों, म्यूच्यूअल फंड और इंश्योरेंस में निवेश किया हुआ था। एसीबी की कार्रवाई के दौरान उनके दो ठिकानों से 22.90 लाख रुपए से अधिक की नगदी, 1.3 किलोग्राम सोने के आभूषण, 2 किलो चांदी, चार लग्जरी गाड़ियां और बीएमडब्ल्यू कार एवं बाइक सहित चल अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं।

acb jaipur

आवासीय भूखंड और इंश्योरेंस में बड़ा निवेश

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को प्रतिभा कमल के परिजनों के नाम पर 11 बैंक खाते, 12 से ज्यादा बीमा पॉलिसियों, एक फ्लैट, सात दुकाने, एक ऑफिस और 13 भूखंडों के दस्तावेज मिले हैं। एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रतिभा कमल के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है।

acb jaipur

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+