Rajasthan में भाजपा हर बूथ पर जोड़ेगी 20 नवमतदाता, जानिए पूरी रणनीति

Rajasthan में भाजपा प्रदेश के हर बूथ से 20 नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए नव मतदाता अभियान के जिला संयोजक व सह संयोजक की कार्यशाला सोमवार को हुई। कार्यशाला के शुभारंभ पर इसे लेकर रणनीति तय की गई। कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर नव मतदाताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं के रूप में मजबूती से खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि पूरी सक्रियता के साथ नव मतदाता अभियान चलाना है। इसके लिए बूथ तक संरचना का कार्य हम सब को करना है। नव मतदाता अभियान प्रदेश संयोजक और प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, सह संयोजक और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने अब तक के नव मतदाता अभियान की आगामी योजना रखी। प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने नव मतदाता अभियान की मजबूती का आव्हान करते हुए आभार प्रकट किया।

bjp rajasthan

सोशल मीडिया से बढ़ा संवाद

कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि तकनीक के आधुनिक युग में सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में व्यापक संवाद बढ़ा है। इसलिए नव मतदाताओं के बीच पूरी तैयारी के साथ केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं और राजस्थान सरकार की विफलताओं को लेकर जाएं।

rajyvardhan rathore

प्रदेश के 52 हजार बूथों पर जुड़ेंगे 20 नवमतदाता

राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 1100 मंडल और 52 हजार बूथ है। भाजपा प्रत्येक बूथ पर 20 नव मतदाता जोड़ने का अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी प्रत्येक बूथ पर 20 नव मतदाता जोड़ेगी। ऐसे में राजस्थान में 10 लाख 40 हजार नए मतदाता जुड़कर पार्टी के कार्यकर्ता खड़े हो जाएंगे। इससे आने वाले चुनाव में पार्टी को सीधे तौर पर फायदा होगा।

satish punia

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+