बीजेपी एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी, बाकी सब वंशवादी - जेपी नड्डा, कार्यकर्ताओं को संकल्पवान होने का दिया संदेश

जयपुर, 12 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने माउंट आबू पहुंचे। यहाँ नड्डा ने बीजेपी के नेताओं को जीत का गुरुमंत्र दिया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि भारत में केवल बीजेपी ही राष्ट्रीय पार्टी है, बाकी सब परिवारवाद, वंशवाद और व्यक्तिवाद तक ही सिमट कर रह गई हैं। उन्होंने कार्यकताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि राजस्थान में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी। प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए नड्डा मंगलवार को सुबह 8.30 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने नड्डा का स्वागत किया। माउंट आबू के रास्ते में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नड्डा का स्वागत किया।

jpboss

नेशन फर्स्ट को प्राथमिकता देती है बीजेपी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रशिक्षण शिविर में भाजपा नेताओं को कहा कि बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो नेशन फर्स्ट को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प यह होने चाहिए कि देश और पार्टी का भला होगा तभी हमारा भला होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है। बाकी पार्टियां परिवारवाद, वंशवाद और व्यक्तिवाद तक ही सिमट कर रह गई है। हमें पार्टी में क्या मिला इसकी चिंता छोड़कर, हमें यह सोचना चाहिए कि हमने देश को क्या दिया। पार्टी को हमने क्या दिया। नड्डा ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय पार्टी होने के कारण राष्ट्रीय हितों के साथ स्थानीय आकांक्षाओं को भी पूरा करती है। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में संवाद हो और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान होने चाहिए। कार्यकर्ताओं का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही हम सम्मान और ऊंचाइयां प्राप्त करते हैं। इसलिए कार्यकर्ता ही हमारी ताकत और पूँजी हैं।

jpboss

पार्टी के बड़े नेता रहे मौजूद

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान नड्डा ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी यहां मिले ज्ञान और मार्गदर्शन को सकारात्मक ऊर्जा के साथ नीचे तक की इकाइयों में कार्यकर्ताओं तक लेकर जाएंगे। इसी विचारधारा से मिशन 2023 के विजय संकल्प को प्रचंड बहुमत के साथ सफलता प्राप्त होगी। शिविर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रभारी अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मौजूद थे।

jpnadda4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+