भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे राजस्थान
जयपुर 25 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग तीन दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। वे जयपुर, सीकर और झुंझुनू के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे चुग प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे।

ओबीसी मोर्चा के समापन सत्र को करेंगे संबोधित
पार्टी के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि तरुण चुग 26 जुलाई को नीमराणा में बूथ व कोटपूतली में मंडल की बैठक लेंगे। इसके बाद वे जयपुर शहर में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। शर्मा ने बताया कि 27 जुलाई को जयपुर शहर में बूथ टीकाकरण अभियान एवं जिला कार्य समिति का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद खाटूश्यामजी में सीकर भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। 28 जुलाई को सीकर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन और झुंझुनू में पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications