राजस्थान की गहलोत सरकार से BJP सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पूछा सवाल, पैसों कहां खर्च किया?
जयपुर, 8 मई। भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कोरोना वायरस के हालात को लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है और राज्य सरकार से पूछा है कि राज्य को मिलने वाले बजट में इजाफे के बावजूद प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट और आईसीयू बेड की इतनी कमी क्यों है?

उन्होंने कहा कि 2019-20 में राजस्थान सरकार के पास खर्च करने के लिए 67 हजार 268 करोड़ रुपए थे और 2020-21 में राजस्थान सरकार के पास खर्च करने के लिए थे। पहली कोरोना लहर से दूसरी कोरोना लहर के बीच में टोटल पैसा राजस्थान सरकार के पास 1 लाख 58 हजार 231 करोड़ रुपए। प्रश्न साफ सरल इतना है कि राजस्थान सरकार ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने, आईसीयू बेड की तैयारी करने के अंदर इस 1 लाख 58 हजार करोड़ 231 करोड़ रुपए में से कितना प्रतिशत खर्च किया।

जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि राजस्थान में आज कोरोना-संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है,लेकिन इलाज के लिए जरुरी संसाधन नहीं हैं। 4 मई को इस तरह की समस्या को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी से मिले पत्र के बाद, मैंने सांसद कोष से एक करोड़ की राशि स्वीकृत की, लेकिन ये हालत तो राजस्थान के हर जिले में होंगे।
क्या ये हालात, जिम्मेदार राजस्थान सरकार की लापरवाही नहीं दिखा रहे? इस दौरान जयपुर ग्रामीण से भाजपा सांसद ने राजस्थान सरकार के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी से मिले पत्र का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा, 'राजस्थान सरकार के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी का पत्र मिला है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो रही है और इसके उपचान हेतु जिला-स्तर पर जो चिकित्सकीय उपकरणों की जो कमी है। वह महसूस हो रही है।
उन्होंने 111 वस्तुओं की लिस्ट दी है, जो तकरीबन 3 करोड़ 66 लाख रुपए में आ सकते हैं। ये चार मई की चिट्ठी है और 6 मई को ही मैंने अपने सांसद कोष से एक करोड़ रुपए दिए है। आखिर रुपयों का प्रयोग कहां किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि गहलोत सरकार से पूछे गए इन सवालों के जवाब कब तक राज्य सरकार देती है और क्या वह पूरा हिसाब भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर के सामने रखेंगे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications