भाजपा विधायक ने कहा हेलमेट पहनने की कोई जरूरत नहीं है

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बेतुके बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजस्थान के विधायक भवानी सिंह राजवत ने हेलमेट का विरोध करते हुए कहा कि मुझे हेलमेट से सख्त नफरत है। यही नहीं उन्होंने लोगों से हेलमेट नहीं पहनने को भी कहा है।

helmet

भाजपा विधायक भवानी सिंह ने यह बेतुका बयान सेंटर फॉर रोड सेफ्टी के एक सेमिनार में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने की कोई जरूरत नहीं है। राजवत ने कहा कि इतनी गर्मी में हेलमेट को सर पर लगाना एक बोझ की तरह है।

राजभर राजस्थान के लाडपुरा से भाजपा के विधायक हैं। उन्होंने सेमिनार में कहा कि अगर दिल ना करे तो लोगों को हेलमेट पहनने की जरूरत नहीं है। जिस सेमिनार में राजभर यह बेतुका बयान दे रहे थे उसी सेमिनार में कोटा के ट्रैफिक एसपी यदराम फसल ने सड़क हादसे में मारे गये लोगों के आंकड़ों के बारे में भी बताया जिसमें उन्होंने बताया कि ज्यादातर मौतें बिना हेलमेट की वजह से हुई।

जिस वक्त ट्रैफिक एएसपी यह आंकड़े पेश कर रहे थे उसी बीच राजभर ने उन्हें रोकते हुए कहा कि सरकार एसी कमरों में बैठकर कानून बनाती है। राजभर के इस बयान का कोटा व्यापार संघ के अध्यक्ष क्रांति जैन ने समर्थन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+