BJP ने राजस्थान में जीत के लिए बनाया एक्शन प्लान, केंद्रीय नेताओं के प्रदेश में लगातार दौरे दे रहे यह संकेत

Rajasthan में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने बड़ा एक्शन प्लान बना लिया है। चुनाव को लेकर अब बीजेपी केंद्र के प्रमुख चेहरों को बूथ के लोगों से कनेक्ट करने की स्ट्रैटेजी तैयार कर रही है। इस प्लानिंग के जरिए भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र के प्रमुख चेहरों को बूथ लेवल तक कनेक्ट करेगी। भाजपा ने इसकी शुरुआत पिछले महीने हुए प्रधानमंत्री शाह के दौरे से की है। पार्टी में टॉप तीन नेताओं मोदी और नड्डा के अब तक के दौरे पर नजर डाले तो तीनों ने राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों को छुआ है। इस बहाने राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का प्लान है।

अमित शाह ने जोधपुर में भरी थी हुंकार

अमित शाह ने जोधपुर में भरी थी हुंकार

गृह मंत्री अमित शाह का 10 सितंबर को जोधपुर का दौरा हुआ था। यहां शाह ने ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन में शिरकत की थी। जोधपुर से पहले गृहमंत्री ने जैसलमेर का भी दौरा किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ में अमित शाह के इस कार्यक्रम से राजस्थान में चुनावी बिगुल बज गया था। अमित शाह के इस दौरे से पश्चिमी राजस्थान के बड़े हिस्से को पार्टी ने छू लिया था।

पीएम मोदी पहुंचे थे आबूरोड़, अब रहेगा दक्षिण का दौरा

पीएम मोदी पहुंचे थे आबूरोड़, अब रहेगा दक्षिण का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को आबूरोड पहुंचे थे। राजस्थान-गुजरात के बॉर्डर पर पीएम मोदी की सभा होनी थी। रात के 10 बज जाने से पीएम मोदी ने सभा तो नहीं की मगर कुछ मिनट की उपस्थिति में मोदी ने दक्षिणी राजस्थान में सियासी माहौल बना दिया था। पीएम मोदी का राजस्थान में अगला दौरा दक्षिणी राजस्थान में ही माना जा रहा है। मोदी डूंगरपुर में बेणेश्वर धाम या बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में यह दौरा कर सकते हैं। हालांकि इसका आधिकारिक कार्यक्रम अब तक नहीं आया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 और 21 को कोटा संभाग के दौरे पर

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 और 21 को कोटा संभाग के दौरे पर

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20-21 अक्टूबर को राजस्थान में कोटा संभाग के दौरे पर रहेंगे। यहां उनकी सभाएं होंगी। इसी साल उन्होंने सवाई माधोपुर में भी एक बड़ी रैली की थी। इस बहाने नड्डा के पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी राजस्थान को साधने की तैयारी है। इस क्षेत्र में बीजेपी थोड़ी कमजोर है। हाल ही में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने यहां का दौरा किया है। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी यहीं से निकलती है। पिछले कुछ समय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी इस इलाके में सक्रिय रहे हैं।

राजनाथ सिंह भी सक्रिय, जोधपुर और उदयपुर का दौरा किया

राजनाथ सिंह भी सक्रिय, जोधपुर और उदयपुर का दौरा किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी लगातार पिछले कुछ समय से राजस्थान में सक्रिय हैं। उन्होंने इसी महीने जोधपुर का दौरा किया था। यहां सिंह वायुसेना के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इससे पहले भी वे जैसलमेर बाड़मेर का दौरा भी कर चुके थे। अगस्त महीने के अंत में उन्होंने उदयपुर का दौरा भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+