राजस्‍थान कांग्रेस विधायकों के इस्‍तीफे पर फैसले की मांग को लेकर BJP पहुंची स्‍पीकर के पास

Resignation of Rajasthan Congress MLA : राजस्‍थान कांग्रेस सियासी संकट के बीच अशोक गहलोत गुट के कांग्रेस विधायकों की ओर से स्‍पीकर को दिए गए इस्‍तीफे अब पार्टी और राजस्‍थान सरकार की गले की फांस बनते नजर आ रहे हैं। उन इस्‍तीफों पर राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ सीपी जोशी ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया। अब इस्‍तीफों पर फैसलों की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा स्‍पीकर के पास पहुंची है।

bjp rajasthan

उल्‍लेखनीय है कि पिछले माह सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुनाव में उम्‍मीदवार बनने व सचिन पायलट को सीएम बनाने के लिए एक लाइन का प्रस्‍ताव लेकर दिल्‍ली से पर्यवेक्षक अजय माकन व मल्लिकार्जुन खडगे जयपुर आए थे। तब अशोक गहलोत गुट के 91 विधायकों ने पर्यवेक्षकों के साथ विधायक दल की बैठक में हिस्‍सा लेने की बजाय विधानसभा अध्‍यक्ष के पास पहुंचकर इस्‍तीफे दे दिए थे। अभी तक राजस्‍थान स्पीकर सीपी जोशी न तो उन इस्‍तीफे स्वीकार कर रहे हैं और न ही अस्वीकार कर पा रहे हैं।

मंगलवार को बीजेपी नेता स्पीकर डॉ. सीपी जोशी से मिले और उनको ज्ञापन सौंपा, जिसमें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफों के बारे में तत्काल फैसला लेने की मांग की गई है। कटारिया ने कहा तीन सप्ताह पहले विधायकों ने इस्तीफे दिए थे, लेकिन अभी तक स्पीकर इस बारे में कोई फैसला नहीं कर पाए हैं जबकि नियमों के तहत इस्तीफे स्वीकार करने का प्रावधान है।

नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा कि जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस ऊहापोह की स्थिति को खत्म कराएं। इसलिए हम स्पीकर से यह सच्चाई जानना चाहते हैं कि आखिर वे क्यों इस्तीफे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। यदि उन्हें इस्तीफे स्वीकार करने में कोई दिक्कत है तो इसे अस्वीकार करें, लेकिन इस बारे में स्थिति तत्काल स्पष्ट होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+