Rajasthan BJP Candidate: राजस्‍थान में भाजपा ने 8 MLA के टिकट काटे, जानिए दिग्‍गजों को क्‍यों दिया झटका?

राजस्‍थान में राज करने के लिए भाजपा ने 21 अक्‍टूबर को अपने 83 प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। पहली सूची में 41 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में उतारे थे।

Rajasthan BJP Candidate List 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है।

राजस्‍थान में राज करने के लिए भाजपा ने 21 अक्‍टूबर को अपने 83 प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। पहली सूची में 41 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में उतारे थे।

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023

भाजपा ने राजस्‍थान की 200 सीटों पर अब तक 124 प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं। दूसरी सूची में भाजपा ने अपने आठ मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए। वहीं, दावेदारी जता रहे कई दिग्‍गजों को भी जीताऊ उम्‍मीदवार नहीं माना।

राजस्‍थान भाजपा ने इस विधायकों के टिकट काटे

  • सूरसागर से सूर्यकांता व्यास
  • सांगानेर से अशोक लाहोटी
  • सूरजगढ़ से सुभाष पूनिया
  • घाटोल से हरेंद्र नीनामा
  • बड़ी सादड़ी से ललित ओस्तवाल
  • मकराना से रूपाराम
  • नागौर से मोहन राम चौधरी
  • चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या

भाजपा विधायकों के टिकट काटने की वजह

अशोक लाहोटी: जयपुर की सांगानेर सीट से भाजपा विधायक अशोक लाहोटी जयपुर नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। भाजपा ने सांगानेर से अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को मैदान में उतारा है। वसुंधरा राजे खेमे के नेता लाहोटी की टिकट कटने की वजह बीते पांच साल में क्षेत्र नदारद रहना माना जा रहा है।

चंद्रभान सिंह आक्‍या: चित्‍तौड़गढ़ से दो बार के भाजपा विधायक चंद्रभान सिंह आक्‍या का टिकट गया। इनकी जगह दो बार के विधायक नरपत सिंह राजवी को प्रत्‍याशी बनाया गया है। अंदरखाने खबर है कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आक्‍या का टिकट कटवाने को अड़ गए थे।

सूर्यकांता व्यास: सीएम अशोक गहलोत की तारीफ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ बोलना सूर्यकांता व्‍यास को भारी पड़ गया। भाजपा ने सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्‍यास का टिकट काटकर देवेंद्र जोशी को मैदान में उतारा है।

ललित ओस्‍तवाल: बड़ी सादड़ी से भाजपा विधायक ललित ओस्तवाल का टिकट कटने की वजह गुलाबचंद कटारिया से नजदीकी मानी जा रही है। राजस्‍थान में गुलाबचंद कटारिया का राजनीति दबदबा खत्‍म करने के लिए उनको असम का राज्‍यपाल बना दिया और उनके समर्थक का टिकट काटकर गौतम सिंह दक को मैदान में उतार दिया।

सुभाष पूनिया: झुंझुनूं के सूरजगढ़ से पहली बार विधायक बने सुभाश पूनिया दुबारा भाजपा की टिकट नहीं पा सके। इनकी जगह झुंझुनूं की पूर्व सांसद संतोष अहलावत को मैदान में उतारा है। वजह यह माना जा रही है कि अहलावत एक तो पूर्व सांसद और दूसरी पूनिया से ज्‍यादा सक्रिय रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+