Doctor Couple Shot Dead : बदला लेने के लिए डॉक्टर दंपति को गोलियों से भूना, कैमरे में कैद हुई भरतपुर की घटना
राजस्थान के भरतपुर में शुक्रवार को एक डॉक्टर दंपति की 2 लोगों ने सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी।
जयपुर, 29 मई। राजस्थान के भरतपुर में शुक्रवार को एक डॉक्टर दंपति की 2 लोगों ने सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों ने डॉ. सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता को पांच गोलियां मारी जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
Recommended Video

पुलिस ने कहा कि, 'आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जांच में पता चला है कि आरोपियों में से एक साल 2019 को हुई घटना में पीड़ित का भाई था, जिसकी हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच जारी है।'
क्या था 2019 का मामला ?
नवंबर 2019 में दीपा गुर्जर (25) और उसके 6 साल के बेटे की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में इन्ही डॉक्टर दंपति का नाम सामने आया था, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल डॉक्टर दंपति जमानत पर थे। पुलिस ने तब कहा था कि मृत महिला का सुदीप गुप्ता के साथ अफेयर था। पुलिस ने शुरू में इस दोहरे हत्याकांड में उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया और बाद में हत्या की साजिश के आरोप में डॉ. सुदीप को भी गिरफ्तार कर लिया था।
यह भी पढ़ें: राजस्थान : गांव खजवाना में गोवंश के लिए 70 ट्रैक्टर लेकर पहुंचे ग्रामीण, 1375 बीघा की जुताई कर उगाएंगे चारा
भरतपुर के पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्ना कुमार खमेसर ने मीडिया को बताया कि डॉक्टर दंपति की हत्या करने में शामिल एक आरोपी का नाम अनुज गुर्जर है जो दीपा गुर्जर का भाई और दुसरे आरोपी का नाम महेश है जो धौलपुर से है और अनुज का दोस्त है। आईजी प्रसन्ना ने कहा कि उन्होंने दीपा गुर्जर के मर्डर का बदला लेने के लिए दोनों की हत्या की।
Double Murder: बाइक से किया दंपति का पीछा
पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों ने बाइक से कार में सवार डॉक्टर दंपति का पीछा किया और उन्हें भरतपुर के नीमदा गेट क्षेत्र में रोक लिया। उन्होंने उनकी कार के सामने बाइक खड़ी कर दी और दोनों दंपति को 5 गोली मारीं। यह पूरी घटना वहां लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दोनों आरोपी हाथ में बंदूक लिए डॉ. सुदीप की कार की ओर जाते और उनपर गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने कहा कि पहली गोली डॉ. सुदीप गुप्ता के सिर में लगी। आरोपी ने डॉ. सुदीप गुप्ता के बगल में बैठी उनकी पत्नी सीमा गुप्ता पर एक के बाद एक तीन राउंड गोलिया चलाईं।












Click it and Unblock the Notifications