Rajasthan Politics : पायलट खेमे के MLA भंवरलाल शर्मा बोले-'गहलोत साथ देते तो मैं होता CM'

जयपुर, 15 जून। राजस्थान में सियासी संकट गहराता जा रहा है। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे के विधायकों के बयान भी आए दिन सुर्खियां बन रहे हैं। राजस्थान सियासी संकट 2020 में सचिन पायलट खेमे में नजर आने वाले चूरू जिले के सरदारशहर से कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा ने यूटर्न ले लिया है। पिछले साल सचिन पायलट खेमे के साथ मानेसर बाड़ेबंदी में रहे विधायक शर्मा अब सीएम अशोक गहलोत के गुणगान करते दिख रहे हैं।

Recommended Video

    Rajasthan Politics : पायलट खेमे के MLA भंवरलाल शर्मा बोले-'गहलोत साथ देते तो मैं होता CM'
    भंवरलाल शर्मा, विधायक, सरदाशहर

    भंवरलाल शर्मा, विधायक, सरदाशहर

    मंगलवार को मीडिया से बातचीत में विधायक भंवरलाल शर्मा ने कहा कि पार्टी में जो वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें उनका हक मिलना चाहिए। मैंने भी कभी सरकार गिराने की कोशिश की थी, लेकिन अशोक गहलोत ने उस वक्त मेरा साथ नहीं दिया। वरना मैं भी सीएम होता। उस बात का मलाल आज भी है। शर्मा ने खुद मंत्री बनने से इनकार करते हुए कहा कि अब मुझे मंत्री बनने का कोई चाव नहीं है।

     गहलोत मेरे नेता, पायलट को भी मानना पड़ेगा-शर्मा

    गहलोत मेरे नेता, पायलट को भी मानना पड़ेगा-शर्मा

    शर्मा ने यह भी कहा कि अशोक गहलोत को कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री बनाया है। सचिन पायलट को भी उन्हें नेता मानना ही पड़ेगा। गहलोत मेरे नेता हैं और हमेशा रहेंगे। सचिन पायलट भी मेरे नेता हैं, लेकिन अशोक गहलोत उनसे ऊपर हैं। शर्मा ने कहा कि मेरे क्षेत्र के काम नहीं हो रहे थे। पिछले साल सचिन पायलट के साथ मानेसर गया था, लेकिन अब मेरे क्षेत्र की सभी मांगों को मुख्यमंत्री ने इस बजट में पूरा कर दिया है।

     मुख्यमंत्री और पायलट को बैठकर सुलझाना चाहिए मामला

    मुख्यमंत्री और पायलट को बैठकर सुलझाना चाहिए मामला

    उन्होंने कहा कि मैं अपने 50 साल के अुनभव से बता रहा हूं कि किसी मामले को शांत करने के लिए कमेटी बना दी जाती है। कमेटियों का हश्र क्या होता है? यह सबको पता है। लंबे अरसे तक न्याय नहीं होता है तो मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। सुलह कमेटी के मेंबर का स्वर्गवास हो चुका है। अब इस कमेटी को मुख्यमंत्री और पायलट साहब को बैठकर मामले में फैसला करना चाहिए।

     पायलट भाजपा में नहीं जाएंगे-भंवरलाल

    पायलट भाजपा में नहीं जाएंगे-भंवरलाल

    विधायक शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि सचिन पायलट बीजेपी में नहीं जाएंगे। पार्टी में जितना असंतोष है नहीं, उससे ज्यादा माहौल बनाया जा रहा है। पायलट ने खुद आज तक कुछ नहीं बोला है, उनके साथ के विधायक बोल रहे हैं। अब साथ वालों पर किसी का वश नहीं होता। साथ वालों का तो क्या है, आज पता नहीं सुबह आपके साथ हूं शाम को आपके साथ हूं। यह गतिरोध जल्द खत्म हो जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+