Jobs in Rajasthan: भजन लाल शर्मा सरकार NHM व CHO के 9890 पदों पर करेगी भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

Rajasthan Jobs: राजस्‍थान में मेडिकल क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार ने चिकित्‍सा क्षेत्र में बंपर भर्ती निकालने की तैयारी में है।

खबर है कि राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन में विभिन्‍न पदों व सीएचओ के पदों को मिलाकर अब कुल 9890 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भिजवाया जाएगा।

9890 posts of NHM and CHO

राजस्थान चिकित्सा विभाग में बंपर भर्तियों को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने 8 जनवरी 2024 को स्वास्थ्य भवन जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक ल, जिसमें चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्ष 2022 एवं 2023 में विज्ञापित संविदा नर्स, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सीएचओ के पदों में 2713 पदों की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

बता दें कि बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शुभ्रा सिंह ने चिकित्सा मंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 2023 में विज्ञापित संविदा नर्स के 1588 पदों में 750 पद बढ़ाकर कुल 2338 पद, संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 2058 पदों में 1000 पदों को बढ़ाकर कुल 3058 पद कर दिए गए हैं।

इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के 3531 पदों में 963 पदों को बढ़ाकर कुल 4494 पद किए हैं। इस प्रकार पूर्व में विज्ञापित 7177 पदों के स्थान पर अब 9890 पदों पर भर्ती हेतु राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) को प्रस्ताव भिजवाएंगे। जल्द ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+