Jaipur : वो बार डांसर जो देशभर में सप्लाई करती थी गर्ल्स और ड्रग्स, कोड वर्ड रखा 'माधुरी दीक्षित, मम्मी डैडी'

राजस्थान में पकड़ी गई कोलकाता की वो बार डांसर जो देशभर में सप्लाई करती थी गर्ल्स और ड्रग्स, कोड वर्ड रखा 'माधुरी दीक्षित, मम्मी डैडी '

जयपुर। ये है शिप्रादास उर्फ पायल। पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। राजस्थान में लड़कियां और गर्ल्स सप्लाई करने के आरोप में दो ​साथियों के साथ पकड़ी गई है। जयपुर पुलिस आयुक्तालय की अपराध शाखा के हत्थे चढ़े पायल ने पूछताछ में खुद के बार में डांस करते करते कॉल गर्ल्स और ड्रग्स गिरोह की सरगना बनने तक का सफर बयां किया तो पूरी कहानी जानकर पुलिस भी चौंक गई।

bar dancer payal arrested in Jaipur for durg and call girl supply

जयपुर पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता की शिप्रादास उर्फ पायल, जयपुर के झोटवाड़ा निवासी तरुण बेदिया उर्फ जॉन, करौली हाल सिद्धार्थ नगर निवासी हेतराम को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 40 ग्राम मॉर्डन ड्रग, 51 हजार रुपए और लग्जरी कार जब्त की है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रेव पार्टियों में ड्रग सप्लाईऔर वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त थे। मुखबिर की सूचना मिली थी कि आरोपी महिला उदयपुर से ड्रग लेकर आ रही है। वह बस से जयपुर आई और यहां जॉन को ड्रग सुपुर्द कर रही थी, इसी दौरान पुलिस ने इन दोनों के साथ जॉन के कार चालक हेतराम को भी गिरफ्तार कर लिया।

पायल 2008 में बार में करती थी डांस

पायल 2008 में बार में करती थी डांस

पुलिस पूछताछ में पता चला कि कोलकाता की पायल वर्ष 2008 में क्लब, बार में डांस करने लगी थी। इसी दौरान वेश्यावृत्ति के धंधे में भी लिप्त हो गई और ड्रग लेना भी शुरू कर दिया। जल्द ही वह जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, मुंबई, गोवा, दिल्ली, बेंगलुरू में ड्रग व कॉलगर्ल सप्लाई करने लगी। वह बंगाल से लड़कियों को दिल्ली लाकर देह व्यापार करने लगी थी। कुछ लड़कियों के परिजनों की शिकायत पर सीबीआई ने 2012 में महिला को गिरफ्तार किया था। वह डेढ़ साल तक जेल रही, इस दौरान उसके पति ने तलाक दे दिया।

 मुम्बई-सूरत की होटलों में काम करता था जॉन

मुम्बई-सूरत की होटलों में काम करता था जॉन

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विमल नेहरा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तरूण बेदिया उर्फ जॉन भी मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसने बांद्रा में होटल में बर्तन साफ किए और फिर सूरत में सेफ की नौकरी की। इस दौरान वह ड्रग लेने लगा। पार्टियों में हाईप्रोफाइल लोगों से संपर्क होने पर उन्हें माधुरी दीक्षित, मम्मी डैडी और ओनली एम (एमडी ड्रग) नाम की ड्रग सप्लाई करने लगा। जॉन ने जयपुर एस्कॉर्ट सर्विस नाम से वाट्सऐप ग्रुप बनाया और ड्रग और कॉलगर्ल सप्लाई करने लगा।

दोस्त के साथ उदयपुर में रहती थी पायल

दोस्त के साथ उदयपुर में रहती थी पायल

आरोपी पायाल अपने मित्र के साथ राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मित्र की पत्नी ने जयपुर के एक महिला थाने में प्रकरण भी दर्ज करवाया था। पायल जयपुर में ड्रग्स की सप्लाई के दौरान तरूण के संपर्क में आई। इसके बाद दोनों ने बड़े स्तर पर तस्करी करना शुरू कर दिया। हिमाचल से लाने वाली मॉडर्न ड्रग्स को रेव पार्टी व हाईप्रोफाइल लोगों को सप्लाई करते है। इस मॉडर्न ड्रग्स को तस्करी के दौरान 'माधुरी दीक्षित, मम्मी डैडी व ओनली के नाम से बताते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+