जयपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक, यह फर्जीवाड़ा कर शारजाह भागने की फिराक में था

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित सांगानेर एयरपोर्ट पर संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह जाने वाली फ्लाइट से एक बंगलादेशी युवक को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

bangladeshi Man arrested from Jaipur Airport

एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन अथॉरिटी ने एयरपोर्ट पर युवक के दस्तावेजों की जांच की तो वे भारतीय मूल के फर्जी पहचान पत्र मिले। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी सूचना सांगानेर थाना पुलिस को दी और पुलिस ने एयरपोर्ट पहुंच युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आया युवक बांग्लादेश का रहने वाला है। उसके पास से भारतीय मूल के फर्जी पहचान पत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल हैं। दस्तावेजों में युवक का नाम एसके साजिद लिखा हुआ पाया गया है।

जयपुर डीसीपी ईस्ट राहुल जैन ने बताया कि आरोपी युवक जयपुर से शारजहां जा रहा था। आरोपी युवक फर्जी दस्तावेज बनवाने के बाद किन-किन शहरों में रहा और किन लोगों से संपर्क में रहा इसके बारे में भी उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल बांग्लादेशी युवक ने यह तमाम फर्जी दस्तावेज कहां से बनवाएं और किन लोगों से बनवाए इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+