Rajasthan News: राजस्थान में जारी रहेगी तबादलों पर रोक, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कही यह बात
Rajasthan News: राजस्थान में लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे शिक्षकों को अब भी राहत नहीं मिलने वाली है। विधानसभा सत्र पूरा होने तक शिक्षा विभाग से जुड़े तबादलों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद ही तबादलों को लेकर कोई फैसला किया जाएगा।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान तबादलों पर पूरी तरह से रोक लागू रहेगी और यह रोक थर्ड ग्रेड शिक्षकों पर भी लागू होगी।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि तबादलों से प्रतिबंध हटेगा। इसकी सूचना सार्वजनिक की जाएगी। इसके साथ ही डेपुटेशन को लेकर कहा गया कि 1 जनवरी से पहले के सभी डेपुटेशन पूरी तरह से रद्द रहेंगे। तबादलों पर प्रतिबंध का मुख्य कारण सियासी फायदा या नुकसान माना जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि पिछली गहलोत सरकार ने भी तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को रोका हुआ था। लोकसभा चुनाव के बाद रोक हटाने की उम्मीद थी। लेकिन अभी तक यह नहीं हो सका है।
आपको बता दें कि राजस्थान में शिक्षकों को लंबे समय से तबादले का इंतजार है। तबादलों को लेकर राज्य सरकार द्वारा नई नीति बनाने की भी कवायद की जा रही है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद सरकारी कर्मचारियों में तबादलों को लेकर उम्मीद थी। लेकिन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पुष्टि कर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब इस मामले पर विधानसभा के मानसून सत्र के बाद ही मंथन होगा।












Click it and Unblock the Notifications