Balmukund Acharya: कांग्रेस नेता आरआर तिवाड़ी अस्‍पताल में भर्ती, हवामहल MLA बालमुकुंद आचार्य ने जाने हाल

Balmukund Acharya MLA Hawamahal Jaipur: राजस्‍थान की राजधानी जयपुर की हवामहल सीट से भाजपा विधायक बालमुकुंदा आचार्य लगातार सुर्खियों में हैं। पहले अपने क्षेत्र से नॉन वेज की दुकानें हटवाने और अब चुनाव प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस के आरआर तिवारी से मुलाकात करके।

दरअसल, कांग्रेस नेता आरआर तिवाड़ी की चुनाव हारने के बाद तबीयत बिगड़ गई। इन दिनों जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। रीढ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है।

MLA Hawamahal meets RR Tiwari

मंगलवार को हवामहल विधायक बालमुकुंदा आचार्य एसएमएएस अस्‍पताल पहुंचे और आरआर तिवाड़ी से मुलाकात की। उनके हाल-चाल जाने। दोनों की तस्‍वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। यूजर्स कमेंट में इसे स्‍वस्‍थ्‍य लोकतंत्र की खूबसूरत तस्‍वीर बता रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा और कांग्रेस ने जयपुर की हवामहल सीट पर अपने उम्‍मीदवार बदले थे। कांग्रेस ने आरआर तिवाड़ी और भाजपा ने हाथोज धाम के बालमुकुंदा आचार्य को मैदान में उतारा था।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की हॉट सीटों में से एक रही हवामहल सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार बालमुकुंद ने 95 हजार 989 व कांग्रेस के आरआर तिवारी ने 95 हजार 15 वोट प्राप्‍त किए थे। जीत का अंतर 974 वोट रहा।

गौरतलब है कि जयपुर की हवामहल सीट मुस्लिम बाहुल्‍य है। इसके बावजूद ने यहां पर भाजपा के बालमुकुंदा आचार्य ने जीत दर्ज कर सबको ध्‍यान खींचा। यहां से ज्‍यादातर ब्राह्मण उम्मीदवार जीते हैं। हवामहल सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: नॉन-वेज की दुकानें बदं करवाने वाले MLA बालमुकुंदाचार्य ने मांगी माफी, थाने में SHO से भिड़ गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+