Jaipur News: नॉन-वेज की दुकानें बदं करवाने वाले MLA बालमुकुंदाचार्य ने मांगी माफी, थाने में SHO से भिड़ गए

Jaipur MLA News: जयपुर शहर की हवामहल सीट से विधायक चुने जाने के बाद से ही बालमुकुंदाचार्य लगातार सुर्खियों में हैं। पहले अफसरों को निर्देश देते, फिर सड़क पर उतरकर नॉन वेज की दुकानों के खिलाफ एक्‍शन लेते और उसके 24 घंटे में ही माफी मांगते नजर आए। अब पुलिस थाने में एसएचओ से भिड़ने का भी वीडियो वायरल हो रहा है।

सबसे पहले बात करते हैं पुलिस थाने वाले वीडियो की, जो सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर Er. MS Patel पटेल की आईडी से शेयर किया गया है। यह वीडियो कब और कहां का है? कुछ पता नहीं। एसएचओ व बालमुकुंदाचार्य के बीच संवाद के हाव-भाव से ऐसा लगा रहा वीडियो विधायक बनने से पहले का है।

Balmukund Acharya MLA Hawamahal

वीडियो में देखा जा सकता है कि बालमुकुंदाचार्य एसएचओ को कोई रिपोर्ट की कह रहे हैं। साथ ही यह भी कहते हैं कि इतनी गर्मी मत दिखाओ। एसएचओ उनको अंगूली भी दिखाता है, जिसे देखकर बालमुकुंदाचार्य गुस्‍सा हो जाते हैं। इस उनके समर्थक जयश्री राम के नारे लगाने लग जाते हैं।

अब जानिए विधायक बनने के बाद ही कहानी। दरअसल, 3 दिसंबर को हवामहल सीट से विधायक चुने के तुरंत बाद ही स्‍वामी बालमुकुंदाचार्य एक्‍शन में आ गए। अफसरों को फोन लगाया और हवामहल विधानसभा क्षेत्र में नॉन वेज की दुकानें बंद करवाने को कहा।

दूसरे दिन जयपुर में जोरावर गेट के आस-पास नॉन वेज की दुकानें हटवाने भी पहुंच गए। विधायक बालमुकुंदाचार्य खुद दुकानदारों से लाइसेंस मांगते व यहां से दुकान हटाने की बात कहते नजर आए।

अब बात करते हैं तीसरे वायरल वीडियो की, जो नॉन वेज की दुकानें हटवाने के 24 घंटे के बाद का ही है, जिसमें विधायक स्‍वामी बालमुकुंदाचार्य माफी मांगते नजर आ रहे हैं। कह रहे हैं कि मैंने नॉन वेज की दुकानों की जांच के लिए बोला था। किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं बोला यह पूरा परिवार हमारा है। मैं अपनी बातों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूं।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में जयपुर शहर की मुस्लिम बाहुल्‍य सीट हवामहल से भाजपा ने हाथोज धाम के महंत बालमुकुंदाचार्य महाराज को टिकट दिया था। इन्‍होंने कांग्रेस के आरआर तिवाड़ी को हराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+