राजस्थान के सीकर जिले के अशोक सैनी ने मरणोपरांत 4 लोगों को दिया जीवनदान, सीएम गहलोत ने की तारीफ

राजस्थान के सीकर जिले के राधाकिशनपुरा निवासी अशोक सैनी के मरणोंपरांत अंगदान से चार लोगों को जीवनदान मिला है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अशोक सैनी के परिजनों द्वारा अंगदान के फैसले को प्रेरणादायी बताया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अंगदान सभी दानों में श्रेष्ठ है। इसलिए इसे महादान कहते हैं। एक व्यक्ति के अंगदान से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि परिवार से एक व्यक्ति के चले जाने का दुःख असहनीय होता है। लेकिन उसके अंग से मिलने वाले नए जीवन से वह स्वयं और अपने परिवार को गौरवान्वित करता है। राज्य सरकार द्वारा निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के साथ-साथ अंगदानमहादान के लिए भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है। सीएम गहलोत ने सीकर के राधाकिशनपुरा के 22 वर्षीय अशोक सैनी के मरणोंपरांत अंगदान से 4 लोगों को मिले नए जीवन को प्रेरणादायक बताया। सड़क दुर्घटना में घायल हुए अशोक को चिकित्सकों द्वारा ब्रेनडेड घोषित किए जाने के बाद उसके परिवारजनों ने अंगदान करके दूसरों को जीवनदान देने का निर्णय लिया। चिकित्सक दल द्वारा अशोक के मरणोपरांत उसके हार्ट, लीवर एवं दोनों किडनियों को अन्य लोगों में प्रत्यारोपित करने से 4 लोगों को नई जिंदगी मिली है। इन चार लोंगों में से तीन लोगों में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, आरजीएचएस तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के माध्यम से निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण किया गया है। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि अशोक सैनी को पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल होने पर सीकर के श्री कल्याण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद जयपुर स्थित मणिपाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सक दल द्वारा अशोक सैनी को ब्रेन डेड घोषित किये जाने पर उनके भाई चन्द्रप्रकाश सैनी, बहन संजू चरणप्यारी, पिंकी एवं उनकी माता बनारसी देवी ने अंगदान का निर्णय लेते हुए अपनी सहमति प्रदान की।

ashok gehlot

इनको जिंदगी दे गए अशोक सैनी

अंगदान से प्राप्त अशोक की एक किडनी को मणिपाल अस्पताल में भर्ती जयपुर निवासी नीलम अग्रवाल (29 वर्ष) तथा दूसरी किडनी को एसएमएस में भर्ती झुंझुंनू जिला निवासी रमेश कुमारी (37 वर्ष) को प्रत्यारोपित किया गया। इसी के साथ लीवर को मणिपाल अस्पताल में भर्ती सीकर निवासी राजेन्द्र सिंह चौहान (51 वर्ष) तथा हार्ट एसएमएस अस्पताल में भर्ती सुजानगढ़ के कानाराम (28 वर्ष) को प्रत्यारोपित किया गया। जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सीकर डॉ. अमित यादव द्वारा देहदान के प्रति जागरूकता लाने तथा अशोक सैनी के परिवार द्वारा विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी मानव सेवार्थ लिए गये अंगदान के निर्णय की प्रशंसा करते हुए अशोक सैनी के परिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से 51,000 रुपये की सहायता तथा एक परिवार जन को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता दिये जाने की घोषणा की गई। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस पर अशोक सैनी के परिवारजन को सम्मानित किये जाने का निर्णय भी लिया गया।

ashok gehlot

चिंरजीवी योजना से दूसरा और एसएमएस में 5वां हृदय प्रत्यारोपण

चिकित्सकों ने सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कान्हाराम के बीमार हृदय को निकालकर अशोक सैनी के अंगदान से प्राप्त हृदय का सफल प्रत्यारोपण किया। बांगड स्थित सीटीवीएस विभाग के ऑपरेशन थियेटर में लगभग 6 घंटे चले जटिल ऑपरेशन को चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया। कान्हाराम का हृदय प्रत्यारोपण मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पूर्णतः निःशुल्क किया गया। इसी प्रकार राजेन्द्र सिंह चौहान के शरीर में अशोक सैनी के लीवर का सफल प्रत्यारोपण आरजीएचएस योजना के तहत निःशुल्क किया गया। एसएमएस अस्पताल में ही भर्ती रमेश कुमारी का किडनी ट्रांसप्लांट मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के तहत निःशुल्क किया गया। एसएमएस अस्पताल में यह पांचवां तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत दूसरा सफल हृदय प्रत्यारोपण किया गया।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+