करौली हिंसा : CM अशोक गहलोत ने PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, बोले-केंद्र ले इसकी जिम्मेदारी
जयपुर, 4 अप्रैल। राजस्थान के करौली शहर में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र पर निशाना साधा है। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि करौली सांप्रदायिक हिंसा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुप्पी तोड़कर इसकी इसकी निंदा करनी चाहिए।

सीएम अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि ये सभी का अधिकार है कि वो अपने धर्म को फैलाएं, लेकिन डीजे पर तेज गाने चलाना, नारे लगाना और उपद्रव करने से दंगे भड़कते हैं।
ऐसे में मासूम लोग फंसते हैं और जो लोग इसमें शामिल नहीं होते वो मारे जाते हैं। देश में इस तरह की हिंसा को रोकने के लिए केंद्र सरकार को कड़ा संदेश देना चाहिए।
बता दें कि नव संवत्सर के मौके पर करौली शहर में हिंदू संगठनों की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें विवाद हो गया और पथराव कर दिया। पथराव के साथ ही 36 दुकान-मकानों और 70 मोटरसाइकिलों के आग लगा दी गई। 36 लोग घायल भी हुए। करौली हिंसा में पुलिस ने अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, 2 अप्रैल को राजस्थान के करौली में हिंदू संगठनों ने एक रैली निकाली। रैली जब मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रही थी, तभी कुछ लोगों ने रैली पर पत्थर फेंक दिए। जिससे हिंसा भड़कनी शुरू हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने आगजनी शुरू कर दी। दुकानों में भी तोड़फोड़ हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications