Rajasthan : 'मोदी की सुनामी' में कांग्रेस अपने मंत्रियों के बूथों पर भी हारी, जानिए हर मंत्री की स्थिति
Jaipur News in hindi, जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में राजस्थान की जनता कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ कर दिया। विधानसभा चुनाव 2018 के पांच बाद ही राजस्थान में मोदी की ऐसी सुनामी आई कि कांग्रेस सरकार के अधिकांश मंत्री खुद के बूथ तक नहीं बचा पाए। हालांकि कई मंत्री ऐसे भी है कि जिनके बूथों पर कांग्रेस को बढ़त मिली है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा को हराकर सत्ता में लौटी कांग्रेस नेताओं को उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव 2019 में भी प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है, मगर राजस्थान के मतदाताओं ने पांच साल पुराना इतिहास दोहरा दिया और लोकसभा चुनाव 2014 की तरह इस बार भी कांग्रेस की झोली एक भी लोकसभा सीट नहीं डाली। कांग्रेस फिर सभी 25 सीटों पर हार गया।

गहलोत समेत इन मंत्रियों के बूथों पर पिछड़ी कांग्रेस
1. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (सरदारपुरा)बूथ संख्या - 107, कांग्रेस - 266 BJP - 605
2. कृषि मंत्री लालचंद कटारिया (झोटवाड़ा) बूथ संख्या - 167, कांग्रेस - 318 BJP - 551
3. परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (सिविल लाइंस)- बूथ संख्या 134, कांग्रेस - 178 BJP - 559
4. पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह (डीग-कुम्हेर) बूथ संख्या - 68, कांग्रेस - 275 BJP - 494
5. उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना (लालसोट) बूथ संख्या - 230, कांग्रेस - 175 BJP- 304
6. नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल (कोटा उत्तर) बूथ संख्या - 112, कांग्रेस - 163 BJP- 364
7. खेल मंत्री अशोक चांदना (हिण्डौली) बूथ संख्या - 73, कांग्रेस - 259 BJP- 311
8. खान मंत्री प्रमोद जैन भाया (अंता) बूथ संख्या - 80, कांग्रेस - 184 BJP- 473
9. वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई (सांचौर)बूथ संख्या - 78, कांग्रेस - 252 BJP - 522
10. मुख्य सचेतक महेश जोशी (किशनपोल)बूथ संख्या 60 कांग्रेस - 391 BJP- 561
11. चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा (केकड़ी) बूथ संख्या - 240, कांग्रेस - 183 BJP - 366
12. सामाजिक न्याय आधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल (सुजानगढ़) बूथ संख्या- 205, कांग्रेस - 120 BJP - 389
13. विद्युत मंत्री बुलाकी दास कल्ला (बीकानेर पश्चिम) बूथ संख्या - 61, कांग्रेस - 278 BJP- 331
14. श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली (अलवर ग्रामीण) बूथ संख्या - 182, कांग्रेस - 200 BJP- 486

पायलेट समेत इन मंत्रियों के बूथों पर कांग्रेस आगे
1. उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (किशनपोल) बूथ संख्या - 29, कांग्रेस - 624 BJP - 87
2. महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ममता भूपेश (सिकराय) बूथ संख्या - 134, कांग्रेस - 404 BJP - 323
3. मोटर गैराज राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव (कोटपूतली) बूथ संख्या - 47, कांग्रेस - 352 BJP- 266
4. अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद (जैसलमेर) बूथ संख्या - 103, कांग्रेस - 897 BJP- 8
5. सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना (निम्बाहेड़ा)बूथ संख्या - 194 कांग्रेस - 450 BJP- 192
6. राजस्व मंत्री हरीश चौधरी (बायतू) बूथ संख्या - 201, कांग्रेस - 191 BJP- 144
7. खाद्य मंत्री रमेश मीणा को अपने बूथ पर जीत मिली कांग्रेस - 292 BJP - 122
8. जनजाति विकास राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया (बांसवाड़ा), कांग्रेस - 618 BJP - 200
9. शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा (लक्ष्मणगढ़), कांग्रेस - 298 BJP - 279
10. गृह रक्षा राज्यमंत्री भजनलाल जाटव (वैर) बूथ संख्या - 100, कांग्रेस - 310 BJP- 88
11. तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग (भरतपुर) बूथ संख्या - 47, कांग्रेस - 296 BJP - 231
12. उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी (श्रीकोलायत) बूथ संख्या - 174, कांग्रेस - 257 BJP - 95

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने दिया इस्तीफा
राजस्थान के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। जयपुर देहात कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र कायथवाल ने इसकी पुष्टि की है। लालचंद कटारिया लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार और अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं, मतदाताओं के कांग्रेस पार्टी से विमुख होने से आहत बताए जाते हैं।
उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए यह बात कही है कि वे विधायक के रूप में आम जनता की सदैव सेवा करते रहेंगे। जयपुर देहात कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जितेंद्र कायथवाल ने बताया कि ये उनका स्वयं का निर्णय है और अब उनसे अच्छा कोई आगे आये और प्रदेश के हित के लिये काम करें यही उनकी इच्छा है।












Click it and Unblock the Notifications