अशोक गहलोत सरकार ने विधायकों को बांटे iPhone 13, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले-'हमारे MLA वापस लौटाएंगे'

जयपुर, 24 फरवरी। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बजट 2022 पेश करने के साथ ही 200 विधायकों को IPhone 13 दिए गए हैं। महंगे फोन पाकर एक तरफ कांग्रेस विधायकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं भाजपा विधायक ये आई-फोन वापस लौटा सकते हैं।

I phone MLA Rajasthan
प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा दिये गए iPhone वापस करेंगे। पूनिया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ समेत अन्य विधायकों से इस मसले पर हुई चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटसारा ने आईफोन को विधायकों की जरुरत बताया है।

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बुधवार को बजट पेश करने के बाद बजट की कॉपी के साथ सभी 200 विधायकों को आईफोन 13 दिये थे। इन आईफोन की कीमत 75 हजार से एक लाख रुपये तक की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने हाल ही में 250 आईफोन खरीदे थे। इनमें से 200 विधायकों को दिये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+