राजस्थान उपचुनाव 2021 : गहलोत और पायलट ने किया मंच साझा, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
जयपुर। प्रदेश की तीन विधानसभा सीट सुजानगढ़, सहाड़ा और राजसमंद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। यहां 17 अप्रैल को वोटिंग है। राजस्थान उपचुनाव 2021 के लिए सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट साथ-साथ नजर आ रहे हैं।

सीएम अशोक गहलोत ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब सरकार में करीब ढाई साल बचे हैं। ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस प्रेसीडेंट सोनिया गांधी ने महिला को उम्मीदवार बनाया है। हम सब मिलकर यहां की उम्मीदवार गायत्री त्रिवेदी जो भी काम लेकर आएंगी। उन्हें शिद्दत के साथ पूरा करेंगे।
हमने पूर्व में भी चंबल से पानी लाने का वादा भी निभाया है। यह बड़ी बात थी। ये चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। यदि कांग्रेस की सीट जिताओगे तो कई संदेश जाएंगे। सरकार की मजबूती का संदेश जाएगा। आपके वोटों के आधार पर राय बनती है। आप मेरा साथ दोगे, सरकार का दोगे, हम सबका साथ दोगे तो एक संदेश जाएगा। अफसरों के सामने भी। वे समझ जाएंगे कि आगे भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और वे फिर दौड़-दौड़कर काम करेंगे।
सीएम ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाती रहती है। आज तो लोकतंत्र ही खतरे में है। आज कोई खुलकर बात नहीं कर सकता। आज कोई बात करता है तो उसे जेल में डाल देते हैं। एक 22 साल की लड़की को बेंगलुरु से पकड़ लाए। पूरी दुनिया में बदनामी हुई। आज मोदी विदेश जाते हैं, वहां आलोचना होती है। वहीं, इस दौरान सभा को अजय माकन, गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा, रामलाल जाट और धीरज गुर्जर आदि ने भी सम्बोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications