अमित शाह ने जोधपुर में वसुंधरा राजे की तारीफ कर कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, मारवाड़ की धरती से भरी हुंकार

जयपुर, 10 सितम्बर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का मारवाड़ की धरती पर जलवा दिखा है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा वसुंधरा राजे को महत्वहीन करने के तमाम प्रयासों के बावजूद अमित शाह ने अपने भाषण में कई बार राजे का जिक्र कर उनका मान बढ़ाया है। शाह ने अपने भाषण में राजे की जमकर तारीफ की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर थे। शाह ने यहां बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गहलोत सरकार की तुलना वसुंधरा सरकार से की। अमित शाह ने अपने भाषण में वसुंधरा राजे का जिक्र कर कार्यकर्ताओं को संदेश दे दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पार्टी के लिए राजस्थान में पूरी अहमियत रखती हैं। राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। यहां भाजपा में सीएम फेस को लेकर पार्टी के भीतर गुटबाजी है। शाह की सभा के बाद कार्यकर्ता राजे से मिलने के लिए उमड़ पड़े।

amit shah

गहलोत सरकार पर जमकर बरसे शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जोधपुर में राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर बरसे। अपने भाषण के दौरान शाह ने गहलोत सरकार के कामकाज की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल से की। शाह ने कहा कि विकास के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश को प्रदेश को मीलों पीछे ले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वसुंधरा राजे की सरकार में अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है। भाजपा की सरकार ने राजस्थान में विकास के काम किया। भामाशाह योजना में तीन लाख का इलाज मुफ्त दिया, टोल फ्री किया, किसानों को बिजली के बिल सब्सिडी दी, अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के दो लाख तक के ऋण माफ किए, आठ रूपए में भोजन दिया। प्रदेश की जनता गहलोत सरकार बदलने को तैयार बैठी है। सरकार कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से बनती है।

vasundhara raje

भारत जोड़ो यात्रा पर उठाए सवाल

अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी सवाल उठाए हैं। शाह ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी टीशर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं। भारत जोड़ने वो लोग निकले हैं। जो भारत को राष्ट्र नहीं मानते। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के साथ इसी प्रदेश में किसानों को ऋण माफ करने और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन वादे पूरे नहीं हुए। अब जनता चुनाव में हिसाब मांगेगी। राजस्थान की जनता हर वादे का हिसाब मांगेगी। शाह ने कार्यकर्ताओं को गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। अपने भाषण के दौरान शाह ने प्रदेश में उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड, साम्प्रदायिक हिंसाओं और संत के आत्मदाह जैसे मुद्दे भी उठाए।

amit shah

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+