केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान के बाद राजेंद्र गुढ़ा ने चुप्पी तोड़ी, कहा- जोधपुर जाकर दूंगा जवाब
Rajasthan में गहलोत सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए उदयपुरवाटी में कहा है कि इसका जवाब मैं जोधपुर जा कर दूंगा। दरअसल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनके विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में गुढ़ा को बिन पैंदे का लोटा बताया था। राजेंद्र गुढ़ा सोमवार को पंचायत समिति की सभा में शामिल थे। साधारण सभा में उदयपुरवाटी को जिला बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

उदयपुरवाटी को जिला बनाने की मांग को लेकर थी साधारण सभा
उदयपुरवाटी को जिला बनाने की मांग को लेकर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और प्रधान माया गुर्जर समेत अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस दौरान स्थानीय पत्रकारों ने जब राजेंद्र गुढ़ा से गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान को लेकर चर्चा की तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं अभी क्या बोल सकता हूँ। इसका जवाब मैं जोधपुर जा कर दूंगा। उनके इस बयान के बाद प्रदेश के मंत्री गुढ़ा के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया था बिन पेंदे का लोटा
पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने झुंझुनू दौरे के दौरान राजेंद्र सिंह गुढ़ा की तुलना बिन पेंदे के लोटे से कर कहा था कि राजस्थान में कहा जाता है कि भरतपुर का लोटा बिन पेंदे का होता है। वह कब पलट जाए भरोसा नहीं। ठीक वैसे ही राजेंद्र गुढ़ा का भी कोई भरोसा नहीं है। वह कब कांग्रेस में और कब भाजपा में रहेंगे। यह या तो राजेंद्र सिंह गुढ़ा जानते हैं या उनका भगवान जानता है। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है। उनके घर वाले भी उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई थी।













Click it and Unblock the Notifications