सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद अब बयान से छलका MLA इंदिरा मीणा का दर्द
जयपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल अपनी ही सरकार के शिक्षा मंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर साधा निशाना साधा। इंदिरा मीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी कि मंत्रियों के चक्कर लगाने के बावजूद भी विधायकों के काम नहीं होने पर अपनी पीड़ा पोस्ट के जरिए जाहिर की।

इंदिरा मीणा ने कहा कि लगातार शिक्षा मंत्री के चक्कर लगा रहे हैं। काम नहीं हो रहे काम करवाने के लिए कितने चक्कर लगाने पड़ेंगे। इस पोस्ट के बाद इंदिरा मीणा जयपुर आई और सोशल मीडिया की पोस्ट के बाद दिए बयान से उनका दर्द छलक उठा।
विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि कुछ मंत्रियों के तो यह सिस्टम भी नहीं है कि विधायक को वहां फोन किसको करना है। हमारे पास जनसुनवाई में आई शिकायतों का समाधान नहीं होता है तो फिर क्या मतलब। इसलिए मैंने सवाल किया डोटासराजी से क्या समस्या और शिकायतों का उचित समय में हल होगा?












Click it and Unblock the Notifications