गुजरात दौरे के बाद CM Ashok Gehlot पहुंचे दिल्ली, Sonia Gandhi से हो सकती है मुलाकात

Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय गुजरात दौरे के बाद दिल्ली पहुंच चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना के परिणाम बुधवार को आ जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देंगे। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मिलने के लिए समय भी मांगा है। संभवतया अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष से परामर्श के बाद होगा राजस्थान का फैसला

नवनिर्वाचित अध्यक्ष से परामर्श के बाद होगा राजस्थान का फैसला

पार्टी सूत्रों की मानें तो राजस्थान को लेकर लिया जाना वाला फैसला नए अध्यक्ष के चुनाव तक रोक दिया गया था। पार्टी अब नए अध्यक्ष के साथ परामर्श करने के बाद राजस्थान पर कोई फैसला करेगी। पार्टी द्वारा राजस्थान के उन तीन नेताओं शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ के लिए भी फैसला करना है। जिन्हें पिछले दिनों राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बाद अनुशासनहीनता का नोटिस दिया गया है। यह तीनों नेता अशोक गहलोत समर्थक नेता माने जाते हैं। तीनों नेताओं ने अपने जवाब कांग्रेस की अनुशासन समिति के पास भेज दिए हैं। समिति के अध्यक्ष एके एंटनी जल्दी ही बैठक कर इस मामले में फैसला लेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी इस्तीफों पर लेंगे ऐतिहासिक फैसला

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी इस्तीफों पर लेंगे ऐतिहासिक फैसला

राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि वे त्यागपत्र देने वाले उन 52 विधायकों पर ऐतिहासिक निर्णय लेंगे। विधायकों द्वारा दिए गए इस्तीफों को लेकर बीजेपी नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में सीपी जोशी को मंगलवार को ज्ञापन दिया था। इस दौरान सीपी जोशी ने यह बात राजेंद्र राठौड़ से कही है। आपको बता दें 25 सितंबर को राजस्थान में सियासी घटनाक्रम के बाद गहलोत समर्थक विधायकों ने स्पीकर सीपी जोशी के आवास पर जाकर उन्हें अपने इस्तीफे सौंप दिए थे।

भाजपा कर सकती है विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार

भाजपा कर सकती है विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार

भाजपा नेताओं ने स्पीकर जोशी से मुलाकात कर उन्हें गहलोत समर्थक विधायकों के इस्तीफों को लेकर जल्दी फैसला लेने का आग्रह किया था। ताकि भाजपा स्पीकर के फैसले के अनुरूप कोई नया कदम उठा सके। माना जा रहा है अगर 52 विधायकों ने वाकई इस्तीफे दिए हैं तो गहलोत सरकार अल्पमत में आ जाएगी और फिर भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+