हैदराबाद चिड़ियाघर के 8 शेरों के बाद अब जयपुर के चिड़ियाघर में रह रहे शेर को भी हुआ कोरोना

जयपुर के चिड़ियाघर में रहने वाले त्रिपुर नाम के शेर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 13 मई। इंसानों के बाद अब कोरोना वायरस ने जानवरों पर भी हमला शुरू कर दिया है। जयपुर के चिड़ियाघर में रहने वाले त्रिपुर नाम के शेर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसमें वायरस का SARS-CoV-2 मिला है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान के संयुक्त निदेशक के.पी. सिंह ने कहा कि जयपुर के चिड़ियाघर का एक सफेद शेर और एक बीमार थे जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया।

lion

उन्होंने कहा कि जयपुर से 3 शेरों, 3 चीतों और 1 पैंथर समेत कुल 13 जानवरों के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के छतबीर चिड़ियाघर से 3 चीतों, 1 जंगली बिल्ली और 1 काले हिरन का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए प्राप्त हुआ था इसके अलावा एक काले हिरन का सैंपल बरेली से प्राप्त किया गया। इन सभी का कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है।

यह भी पढ़ें: Bengaluru covid19: बेंगलुरु में कोरोना के मामले कम हुए हैं या टेस्टिंग कम हो रही है, जानें आंकड़े

के.पी. सिंह ने आशंका जताई की जो लोग इस जानवरों की देखभाल करते हैं और जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं देते ऐसे लोगों की वजह से इन जानवरों में कोविड फैलने की संभावना है। वहीं 4 मई को सीएसआईआर-सेलुलर और आण्विक जीवविज्ञान केंद्र ने कहा था कि हैदराबाद चिड़ियाघर में आठ एशियाई शेरों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+