Bengaluru covid19: बेंगलुरु में कोरोना के मामले कम हुए हैं या टेस्टिंग कम हो रही है, जानें आंकड़े

Bengaluru covid19: बेंगलुरु में कोरोना के मामले कम हुए हैं या टेस्टिंग कम हो रही है, जानें आंकड़ें

बेंगलुरु, 13 मई: कोरोना वायरस के मामले में अब महाराष्ट्र को पीछे छोड़कर कर्नाटक देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बन गया है। ऐसे में बेंगलुरु के नए कोविड के मामलों में तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। शहर में गिरावट के तीसरे दिन मंगलवार (11 मई) को 15,879 नए केस दर्ज किए गए हैं। लेकिन इसके बीच सबसे बड़ा सवाल ये बना हुआ है कि बेंगलुरु में कोरोना के दैनिक आंकड़े कम हो गए हैं या फिर कोविड-19 के टेस्ट ही कम किए जा रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि हाल के कुछ दिनों में बेंगलुरु में कोरोना जांच की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले चार हफ्तों में, बेंगलुरु शहरी के कोविड टेस्टिंग में गिरावट आई है।

Bengaluru coronavirus

बेंगलुरु में कोरोना टेस्टिंग में गिरावट 20 अप्रैल को शुरू हुई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 4 सप्ताह पहले (13 से 20 अप्रैल तक) बीबीएमपी सीमा में टेस्टिंग दर औसतन 85,829 प्रति दिन से गिरकर पिछले सात में प्रति दिन औसतन 53,114 परीक्षण हो गई है।

जिस समय बेंगलुरु में कोरोना टेस्टिंग में गिरावट आई ठीक उसी समय हर दिन कोवि -19 मामले की संख्या भी गिरावट देखने को मिली। बेंगलुरु में 30 अप्रैल को 26,756 मामले सामने आए थे। जो 11 मई को घटकर 15,879 हो गए हैं। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि कोविड-19 जांच में कमी आईसीएमआर दिशानिर्देशों के कारण हुई है। जिनका कहना है कि जांच उनकी ही की जाए, जिनमें कोविड-19 के लक्षण साफ दिथ रहे हों।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अख्तर ने कहा है, नए कोरोना टेस्टिंग दिशा-निर्देश जारी किए गए थे जिसमें हमने सिंड्रोमिक लोगों के लक्षित परीक्षण को प्राथमिकता दी है। हम पहले शहर से बाहर आने-जाने वालों का भी कोविड टेस्ट कर रहे थे लेकिन अब ये बंद हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा रेडम कोविड-19 टेस्टिंग भी बंद कर दी गई है, जो संख्या में गिराटव आने की बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि एक अन्य कारण परीक्षण केंद्रों में जमा नमूनों के बढ़ते बैकलॉग थे। हालांकि, बैकलॉग को मंगलवार तक समाप्त कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+