200 फीट गहरे कुएं में गिरे युवक को देसी जुगाड़ से 35 मिनट में जिंदा बाहर निकाला

जिंदा निकाला

जयपुर, 21 अप्रैल। 'जाको राखे सांइया मार सके ना कोय' यह कहावत राजस्थान के जयपुर जिले के बगरू पुलिस थाना में गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे चरितार्थ हुई है। खेत में घुसी गाय को भगाने के चक्कर में 32 साल का युवक 200 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। महज 35 मिनट बाद ही उसे जिंदा बाहर निकाल लिया। युवक को बेहोशी की हालत में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

well

मीडिया से बातचीत में SHO बगरू विक्रम सिंह ने बताया कि गिरधारी पुत्र भागेंद्र खारी तलाई देहमीकला बालाजी बगरू का रहने वाला है। वह खेती करता है। सुबह वह खेत पर गया था। इसी दौरान खेत में गाय घुस गई।

गाय को भगाने के लिए गिरधारी पीछे दौड़ा। उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह 200 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया। करीब 35 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में गिरधारी को जिंदा बाहर निकाला। हालांकि सूखे कुएं में गिरने से वह बेहोश हो गया।

सिविल डिफेंस टीम के हंसराज गुर्जर ने अपने साथियों की मदद और देसी जुगाड़ से गिरधारी को बाहर निकाल। पहले हंसराज गुर्जर कमर पर रस्सा बांधकर सूखे कुएं में उतरा। दो साथियों ने रस्सा थामे हुआ था। धीरे-धीरे उसे नीचे उतारा गया। हंसराज ने गिरधारी को भी अपने साथ रस्सी से बांध दिया।

एक लकड़ी के सहारे वह उसे कुएं से बाहर लेकर आया। इस दौरान कुएं में किले भी लगी थी। हंसराज डंडे से बार-बार गिरधारी लाल को बचाते रहा। हंसराज ने बताया कि सूचना मिलते ही 10 मिनट में पहुंच गया था। कुएं में कचरा जमा था, जिसकी वजह से ज्यादा चोट नहीं आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+