कौन है 9वीं पास गौरव सक्सेना जो मॉडल से एक तरफा प्यार में बन गया 'हैकर'
जयपुर, 4 जुलाई। राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतापनगर में नौवीं पास लड़का मॉडल (24) से एक तरफा प्यार में हैकर बन गया और उसी के सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर डाले। हकीकत सामने आने पर मॉडल ने उसके खिलाफ साइबर थाने में शिकायत दी है।

आरोपी गौरव सक्सेना प्रतापनगर जयपुर
जयपुर पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय आरोपी गौरव सक्सेना प्रतापनगर का रहने वाला है। महज नौवीं तक पढ़ा है। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। दोनों के फ्लैट ऊपर-नीचे ही हैं। इसी के चलते दोनों जान पहचान थी, जो बाद में दोस्ती में बदल गई।

युवती से किया था प्यार का इजहार
दरअसल, आरोपी गौरव सक्सेना पीड़िता मॉडल को कई जगह ऑडिशन के लिए लेकर जाता था। ऑडिशन दिलाते-दिलाते वह उससे एक तरफा प्यार करने लगा। उसने अपने प्यार का इजहार भी किया, मगर युवती ने इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए गौरव ने हैकिंग सीख डाली और पीड़िता का इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी हैक कर लिया।

आईपी एड्रेस ट्रेक करके पकड़ा
आरोपी युवक सोशल मीडिया के जरिए बार-बार मॉडल को ब्लैमकमेल कर बात करने के लिए दबाव बनाता रहा। युवती को लगा उसका अकाउंट हैक हो गया तो उसने एक जुलाई जयपुर कमिश्नरेट पुलिस के साइबर थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी को आईपी एड्रेस ट्रेस करके गिरफ्तार किया।

आरोपी गौरव का मोबाइल जब्त
मीडिया से बातचीत में जयपुर साइबर थानाधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि आरोपी गौरव सक्सेना को जयपुर के पास बगरू से गिरफ्तार किया गया। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उसकी विशेष जांच की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता है कि आरोपी ने मॉडल का सोशल मीडिया अकाउंट ऑपरेट करता रहा। उसके मोबाइल से कुछ खास फोटो भी निकाल लिए। जो मॉडल ने स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट के जरिए खिंचवाए थे। इन फोटो को मॉडल सोशल मीडिया पर शेयर नहीं कर सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications