Rajasthan के तीन शहरों में 5जी इंटरनेट सेवा शुरू, सीएम गहलोत ने इंटरनेट को बताया अफीम

राजस्थान में तीन शहरों जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में इंटरनेट की 5जी सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंटरनेट की अफीम बताया है।सीएम गहलोत ने कहा पांच लोग बैठे हो तो इंटरनेट में डूबे रहते हैं।

Rajasthan में तीन शहरों जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में इंटरनेट की 5G सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉन्चिंग कार्यक्रम में कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा डाटा यूज़ हो रहा है। इसके अपने अलग ही मायने हैं। गहलोत ने कहा कि इंटरनेट अब अफीम हो गया है। पांच लोग जब साथ में बैठते हैं तो वह आपस में बात नहीं करते हैं। बल्कि इंटरनेट और फोन में डूबे रहते हैं।

ashok gehlot

दिसंबर तक प्रदेशभर में शुरू होगी सेवा

लॉन्चिंग कार्यक्रम में रिलायंस के राजस्थान हैड उमेश भंडारी ने बताया कि भारत में हर जगह दिसंबर 2023 तक 5जी सर्विस शुरू हो जाएगी। राजस्थान में 18000 टावर लग चुके हैं और इसी महीने लास्ट तक कोटा में भी 5जी सर्विस शुरू हो जाएगी। इसके बाद फरवरी में बीकानेर और अजमेर में भी 5जी की सुविधा मिलने लगेगी। इसमें फास्ट स्पीड से इंटरनेट चलता है।

ashok gehlot

हाई स्पीड से चलेगा इंटरनेट

भंडारी ने बताया कि 4जी में मूवी को डाउनलोड होने में जितना समय लगता है। इसमें मात्र 5 सेकेंड के अंदर पूरी फिल्म डाउनलोड हो जाती है। इसमें 1000 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। हालांकि इस सर्विस की ऑफिशियल तौर पर कंपनी पिछले दिनों राजसमंद के नाथद्वारा में शुरू की है गहलोत ने बताया कि जिओ ने टेलीफोन सेक्टर में क्रांति ला दी है हमने सबसे पहले जिओ को फाइबर ऑप्टिकल लाइन बिछाने के लिए आउट आफ्टर टर्म जाकर अनुमति दी थी जानकारी के मुताबिक इस योजना का लाभ लेने के लिए जिओ के उपभोक्ता को अपने सिम और फोन को 5G वर्जन में अपग्रेड करना होगा इसमें नई सिम खरीदने की जरूरत नहीं है बशर्ते सेल फोन 5G सपोर्ट वाला होना चाहिए वर्तमान में अधिकांश कंपनियों के 4G के साथ 5G सपोर्ट की टेक्नोलॉजी चल रही है।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+