Rajasthan में संस्कृत शिक्षा के 40 स्कूल हुए क्रमोन्नत, 10 नए प्राथमिक स्कूल खोले
राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार ने बजट सत्र से पहले स्कूल संस्कृत शिक्षा को लेकर बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में सरकार ने 10 नए प्राथमिक संस्कृत विद्यालय और 40 स्कूल क्रमोन्नत किए हैं।
राजस्थान सरकार ने बजट सत्र 2023-24 से पहले स्कूल संस्कृत शिक्षा को लेकर बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में 10 नए प्राथमिक संस्कृत विद्यालय खोले गए हैं और 40 स्कूल क्रमोन्नत किए गए हैं।

शिक्षा मंत्री ने दिया संस्कृत शिक्षा विभाग को तोहफा
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने संस्कृत शिक्षा विभाग को बड़ा तोहफा दिया है। इसमें संस्कृत शिक्षा विभाग में 29 प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों को उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नत, तीन उच्च प्राथमिक, एक बालिका उच्च प्राथमिक और सात प्रवेशिका विद्यालयों को वरिष्ठ उपाध्याय स्तर पर क्रमोन्नत किया गया है। साथ ही 10 नवीन प्राथमिक संस्कृत विद्यालय खोले गए हैं। संस्कृत शिक्षा मंत्री कला ने बताया कि संस्कृत शिक्षा विभाग को सामान्य शिक्षा के साथ लेकर चलाया जाएगा। संस्कृत शिक्षा निदेशक डॉ. भास्कर शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार संस्कृत भाषा के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

प्रदेश में इन संस्कृत स्कूलों को किया क्रमोन्नत
प्रदेशभर में 1770 प्राथमिक उच्च प्राथमिक, प्रवेशिका, वरिष्ठ उपाध्याय, संस्कृत विद्यालयों के साथ-साथ 31 शास्त्रीय व आचार्य स्तर के संस्कृत महाविद्यालय संचालित है। बजट 2022-23 में संस्कृत शिक्षा विभाग में कोई घोषणा नहीं हुई। जबकि सरकार के द्वारा 21 नवंबर 2021 के बाद सामान्य शिक्षा के 3834 सेकेंडरी विद्यालयों को सीनियर सेकेंडरी में क्रमोन्नत किया जा चुका है।













Click it and Unblock the Notifications