राजस्थान पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले इन 32 थानेदारों की जाएगी नौकरी, जानिए पूरी कहानी
Rajasthan Police Sub Inspector: खाकी वर्दी का ख्वाब पूरा हो गया था। कंधे पर दो सितारे सज गए थे। समाज व परिवार में नाम खूब रोशन हो गया था। फील्ड में पोस्टिंग मिलने ही वाली थी, मगर अब अर्श से फर्श पर आ गए। नौकरी से बर्खास्त होने वाले हैं।
हम बात कर रहे हैं उन 32 थानेदार (सब इंस्पेक्टरों) की राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक व डमी अभ्यर्थी के सहारे सफलता पाई। राजस्थान पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे इन थानेदारों को धांधली के आरोप में एसओजी ने पिछले दिनों ही पकड़ा था।

लीक पेपर के सहारे नौकरी पाने के बाद एसओजी की गिरफ्त में आए इन 32 थानेदारों के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई होगी, जिसके बाद सभी की बर्खास्तगी होना लगभग तय माना जा रहा है। इस संबंध में सोमवार को राजस्थान पुलिस महानिदेशक उत्कल साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय किया गया है।
इन 32 प्रशिक्षु थानेदारों को नौकरी से हटाने से पहले राजस्थान पुलिस सख्त कार्रवाई को लेकर कानूनी राय लेगी। बैठक में राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को ही रद्द करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। हालांकि भर्ती रद्द करने का फैसला राजस्थान सरकार स्तर का है। भर्ती रद्द होने से उन अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा, जो अपनी मेहनत के दम पर थानेदार बने थे।
बता दें कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के समय में साल 2021 में 13, 14 व 15 सितम्बर को राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा हुई थी। उस समय तो इन 32 थानेदारों के कारनामे उजागर नहीं हुए थे। इनमें एसआई भर्ती परीक्षा का टॉपर नरेश बिश्नोई भी शामिल है। ये राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे।
ये 32 थानेदारों आरपीए में फाउंडेशन कोर्स भी पूरा कर लिया था। फिर इनकी एक परीक्षा भी हुई थी, मगर इस बीच एसओजी की पकड़ में आने से रिजल्ट अटक गया था। यह भी कहा जा रहा है कि इस परीक्षा में फेल होने वाले भी नौकरी से हाथ धो सकते हैं। ऐसा होने पर बर्खास्त होने वाला का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
पकड़े गए कुछ थानेदारों के नाम
1 नरेश बिश्नोई, मालवाड़ा सांचौर, जालौर
2 सुरेश कुमार बिश्नोई, दांता सांचौर, जालौर
3 करणपाल गोदारा, लालेरा, लूणकरणसर
4 विवेक भाम्भू, पूनिया कॉलोनी, चूरू
5 मनोहरलाल भीनमाल, जालौर
6 मनोहरलाल बिश्नोई, फागलिया, बाड़मेर
7 प्रेमसुखी बिश्नोई, बीकानेर शहर
8 एकता कुमारी, पूनिया कॉलोनी, चूरू
9 गोपीराम जांगू, सियागों की बेरी, धोरीमन्न्ना
10 श्रवण कुमार बिश्नोई, राणसर खुर्द बाड़मेर
11 भगवती बिश्नोई, पुनासा, जालौर
12 चंचल बिश्नोई, फिटकासनी, जोधपुर
13 रोहिताश कुमार, भुडा का बास, मलसीसर
14 राजेश्वरी, हालीवाव, चितलवाना
15 नारंगी कुमारी, बागोड़ा डूंगरवा, जालौर












Click it and Unblock the Notifications