राजस्‍थान विवि के 3 स्‍टूडेंट हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर गले में रस्सी से फंदा डाल पानी की टंकी पर चढ़े

राजस्‍थान विवि के 3 स्‍टूडेंट हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर गले में रस्सी से फंदा डाल पानी की टंकी पर चढ़े

जयपुर, 6 अगस्‍त। राजस्थान सरकार ने प्रदेश में 26 अगस्त 2022 को छात्रसंघ चुनाव का ऐलान किया है। इसके बाद राजस्‍थान छात्रसंघ चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग भी उठने लगी है। इसी को लेकर शनिवार को राजस्थान विश्‍वविद्यालय के 3 छात्र चुनाव पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनको विश्‍वविद्यालय प्रशासन के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जो करीब दो घंटे बाद नीचे उतरे।

jaipur

जानकारी के अनुसार राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय छात्र नेता राहुल मीणा, नरेंद्र यादव और मनु दाधीच शनिवार दोपहर को सवा एक बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया। तीनों के हाथ में पेट्रोल की बोतले थीं। तीनों ने गले में रस्सी से फंदा भी लगा रखा था, जिसका दूसरा छोर टंकी की रेलिंग से बंधा था।

टंकी पर चढ़े छात्र नेता नरेंद्र यादव ने कहा कि जब तक राजस्‍थान सरकार सौ फीसदी एडमिशन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेती। छात्रसंघ चुनाव नहीं होने चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से लोकतंत्र के महापर्व में छात्र शामिल नहीं हो सकेंगे। लेकिन अगर सरकार ने फिर भी ऐसा किया तो हम आत्मदाह कर लेंगे। पीछे नहीं हटेंगे। हमारे साथ जबरदस्ती की गई तो हम आत्महत्या कर लेंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।

उधर, सूचना पाकर पुलिस और राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय प्रशासन की समझाइश के बाद तीनों छात्र टंकी से नीचे उतर गए। उल्‍लेखीनय है कि पिछले दिनों राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव ने 26 अगस्त को ही चुनाव कराने का बयान दिया था। इसके बाद छात्रों ने राजस्‍थान सरकार के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया था। पिछले 3 दिन से एबीवीपी द्वारा विश्‍वविद्यालय परिसर में धरना दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+