राजस्थान में वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आगामी वर्ष में 298.57 करोड़ की योजना अनुमोदित

राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में वन विभाग की कम्पन्सेटरी अफोरेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथॉरिटी की संचालन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को जयपुर स्थित शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में वन विभाग की कम्पन्सेटरी अफोरेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथॉरिटी अर्थात कैम्पा (राजस्थान प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण) की संचालन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आपको बता दें कि कम्पन्सेटरी अफोरेस्टेशन फंड के नियमों के तहत जारी राशि का उपयोग वन तथा वन्य जीव प्रबंधन एवं इनसे संबंधित आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण में शामिल कार्मिकों की क्षमता निर्माण में किया जाता है। इससे वन एवं वन्य जीवों का संरक्षण होता है। समीक्षा बैठक में कैम्पा के वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्य योजना की समीक्षा करने के साथ ही वर्ष 2023-24 हेतु 298.57 करोड़ रूपये की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। इस वार्षिक कार्य योजना को केन्द्र सरकार की स्वीकृति मिलने की पश्चात् इसका क्रियान्वयन किया जाएगा। जो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के 249.19 करोड़ रूपये की राशि से 49.38 करोड़ रुपए अधिक है।

usha sharma

आवंटित राशि के उपयोग के दिए निर्देश

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैम्पा के तहत आवंटित राशि का पूर्ण उपयोग किया जाए। कैम्पा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सदस्य सचिव शिखा मेहरा ने बैठक में कैम्पा की गतिविधियों एवं कार्य योजना के बारे में विस्तार से पावर पॉइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से अवगत करवाया। समीक्षा बैठक में प्रमुख शासन सचिव, ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग, प्रमुख शासन सचिव राजस्व विभाग, संयुक्त शासन सचिव कृषि विभाग, शासन सचिव आयोजना विभाग, कैम्पा संचालन समिति के सदस्य रघुवीर मीणा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख), प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास), मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक एवं वन विभाग के उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे।

usha sharma

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+