Rajasthan: Sub Inspector भर्ती परीक्षा में सबसे बड़ा खुलासा, फर्जी डिग्री लेकर थानेदार बन गए 23 अभ्‍यर्थी

Sub Inspector Rajasthan: राजस्‍थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में टॉपर नरेश बिश्‍नोई समेत कई अभ्‍यर्थी धांधली के आरोप में पकड़े जाने के बाद अब नया खुलासा हुआ है।

एसआई भर्ती परीक्षा राजस्‍थान में ताजा खुलासा ये है कि करीब दो दर्जन अभ्‍यर्थियों ने फर्जी दस्‍तावेजों से नौकरी हासिल की है।

SI exam Rajasthan Police

राजस्‍थान पेपर लीक केस में जुटी एसओजी ने एसआई की ट्रेनिंग ले रहे टॉपर नरेश बिश्‍नोई समेत 14 अभ्‍यर्थियों को अरेस्‍ट करके उनसे पूछताछ की। आरोपियों में नागौर डीएसपी को बेटा भी शामिल है।

एसओजी एडीजी वीके सिंह के अनुसार आरोपी एसआई के शैक्षणिक दस्‍तावेजों की शुरुआती जांच में डिग्रियों के रिकार्ड में हेर-फेर पाई गई है। ऐसे में राजस्‍थान एसओजी ने जांच के लिए 40 ट्रेनी एसआई की पहचान की। इनमें से 23 की डिग्री फर्जी निकली।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान पेपर लीक गिरोह ने जयपुर केरविंद्र बाल निकेतन स्‍कूल से पेपर चुराया और दस-दस लाख रुपए लेकर अभ्‍यर्थियों को बेच दिया
था। पेपर लीक गिरोह के मास्‍टर माइंड जगदीश बिश्‍नोई की गिरफ्तारी से यह खुलासा हुआ था।

जगदीश बिश्‍नोई से पूछताछ के बाद राजस्‍थान पुलिस की विशेष टीम ने राजस्‍थान पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे थानेदारों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो पता चला कि एसआई टॉपर नरेश बिश्‍नोई समेत तीन थानेदार ट्रेनिंग छोड़ भाग गए।

फिर एसओजी ने नरेश बिश्‍नोई समेत 14 ट्रेनी एसआई को धरदबोचा और उन्‍हें कोर्ट में पेश करके 12 मार्च तक के रिमांड पर ले रखा है। आरोपियों से पूछताछ में अब फर्जी डिग्री होने की जानकारी की सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+