जयपुर के फाइव स्टार होटल क्लार्क्स आमेर में 2 करोड़ की चोरी, लॉकर से डायमंड के सेट गायब

जयपुर, 26 नवंबर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के फाइव स्टार होटल क्लार्क्स आमेर में दो करोड़ की चोरी का मामला सामने आया है। यहां के लॉकर से एक दर्जन बेशकीमती डायमंड सेट गायब मिली। जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

45 कमरे करवाए थे बुक

45 कमरे करवाए थे बुक

जवाहर सर्किल थाना एसएचओ ने बताया कि रायपुर के हीरा व्यापारी की पुत्री के विवाह समारोह के लिए होटल क्लार्क्स आमेर में करीब 45 कमरे बुक करवाए गए थे। उसी सिलसिले में मुम्बई के राहुलभरतिया का एक परिवार शादी समारोह के चलते होटल क्लार्क्स आमेर में ठहरा था।

होटलकर्मियों की लापरवाही

होटलकर्मियों की लापरवाही

आरोप है कि इस परिवार ने एक कमरे में डायमंड ज्वेलरी और रुपए रखे थे, जिन्हें किसी ने चुरा लिया। करीब दो करोड़ की इस चोरी में होटलकर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है।

यूं दिया वारदात को अंजाम

यूं दिया वारदात को अंजाम

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि चोर ने खुद को वैडिंग से जुड़े परिवार का सदस्य बताया तो होटलकर्मियों ने उसको कमरे और लॉकर की चाबी दे दी। फिर उसने वारदात को अंजाम दे डाला। मुम्बई निवासी राहुलभरतिया ने जवाहर सर्किल थाने में मुक़दमा दर्ज किया है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध

सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध

करोड़ों की चोरी की सूचना मिलने पर जयपुर DCP ईस्ट प्रह्लादसिंह कृष्णिया और जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध व्यक्ति विवाह समारोह में आये परिवार का रिश्तेदार बनकर आया था। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। पुलिस उसकी पहचान में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+