जयपुर के एक स्कूल में 11 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने स्कूल किया बंद
जयपुर के एक स्कूल में 11 छात्रों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है।
जयपुर, 23 नवंबर। जयपुर के एक स्कूल में 11 छात्रों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है।

संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने स्कूल बंद करने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के कारण लगभग डेढ़ साल के अंतराल के बाद सितंबर से राजस्थान में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान फिर से खोले गए। कक्षा 9 से 12 के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई, जबकि कक्षा 1 से 8 तक अभी केवल ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी।
यह भी पढ़ें: 'अखबार पढ़ते हो?'...वीर दास मामले पर ऋचा चड्ढा ने क्यों लिखा ये कमेंट
राज्य सरकार ने 1 सितंबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है। इसके साथ ही सरकार ने केवल उन अध्यापकों और स्कूल स्टाफ को स्कूल आने की अनुमति दी है जिन्हें कम से कम कोरोना वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। बता दें कि सोमवार को तेलंगाना के वायरा में स्थित एक सरकारी आवासीय विद्यालय में 12 छात्राएं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications