Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बस्तर अंचल की स्वास्थ्य सेवाओं को WHO ने भी सराहा, हाट बाजार क्लिनिक योजना की डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मुख्यालय जिनेवा में ‘ह्यूमन रिसोर्स फॉर हेल्थ विषय पर आयोजित दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन में भारत के स्टॉल पर बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदर्शित किया गया था।

bastar health WHO

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये जा रहें हैं। यह बात अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुख्यालय जिनेवा तक पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वहां 6 और 7 दिसम्बर को 'ह्यूमन रिसोर्स फॉर हेल्थ विषय पर आयोजित दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन में भारत के स्टॉल पर बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदर्शित किया गया था।

haat bazar clinic

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की मितानिनों को दर्शाया गया
जिनेवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के स्टॉल में सीमित मानव संसाधन से बस्तर में किस तरह से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, इसे दर्शाया गया था। स्टॉल पर बस्तर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही स्वास्थ्य कार्यकर्ता और अधिकारी को खास स्थान दिया गया। दंतेवाड़ा जिले की तुड़पारास हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंजू खरे एवं चितालंका की मितानिन शांति सेठिया का वहां आदमकद कटआउट लगाया गया था। सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व डॉ. रोडरिको ऑफ्रिन ने किया।

bastar health who

बस्तर अंचल की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदर्शित किया गया
छत्तीसगढ़ में दूरस्थ अंचल बस्तर में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में दर्शाया गया था। कॉन्फ्रेंस में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव मिला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+