जारी है नक्सलियों का आतंक, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की CAF जवान की हत्या

बीजापुर 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक जारी है। बस्तर के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में नक्सलियों ने CAF यानि छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक तबियत खराब होने के कारण छुट्टी पर अपने घर गए जवान का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी।

nxal

घटना घनघोर नक्सल प्रभावित गंगालूर थाना क्षेत्र का है। मिली गृहग्राम धनोरा में में अपने परिवार के साथ रहकर ही अपना इलाज करवा रहा था। कल गुरुवार को नक्सलियों ने जवान को अगवा करके उसकी हत्या कर दी और लाश को सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने गंगालूर-मड़कमपारा की रेडडी रोड से लाश को बरामद कर लिया है।

नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी ने जवान की लाश के साथ पर्चा फेंककर हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने पर्चे में सुरक्षाबलों पर आरोप लगाते हुए लिखा लिखा है कि हमारे गांव मेड आकर आदिवासियों की हत्या करने और घर संपत्ति की लूटपाट करने वालों को मौत की सजा मिलेगी। गौरतलब है कि बीजापुर समेत बस्तर संभाग में लगातार माओवादी दशहत बढ़ती जा रही है। हाल ही में नक्सलियों ने एक इंजीनियर का अपहरण किया था,उसके बाद ट्रेन के इंजन में आग लगा दी थी। पुलिस का मानना है कि माओवादी सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बौखलाहट में हैं।

यह भी पढ़े नक्सलियों का TCOC अभियान शुरू, जानिए क्यों है यह समय फोर्स के लिए खतरे की घंटी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+