छत्तीसगढ़ के कांकेर में भीषण सड़क हादसा, 7 बच्चों की मौत, सीएम भूपेश ने जताया शोक
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे एक ऑटो में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र, चिल्हटी चौक पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो को भीषण टक्कर मार दी।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में 7 स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।

बघेल ने कांकेर जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृत बच्चों के परिवारजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग से उन्हें हर मुमकिन मदद दी जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे एक ऑटो में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र, चिल्हटी चौक पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो को भीषण टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति संभालते हुए बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि स्कूल से लौट रही ऑटो में 10 से अधिक बच्चे सवार थे, जिसमें 7 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,जबकि ऑटो ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। घायल बच्चो के साथ उसे भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
Recommended Video

लेकिन 7 बच्चो को नहीं बचाया जा सका। सभी बच्चे बीएसएनएन डिजिटल पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे,जिनकी उम्र 4 से 7 वर्ष के बीच है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ वन मितान जागृति कार्यक्रम , स्कूली बच्चों में बढ़ी वन संरक्षण के प्रति बढ़ी जागरूकता












Click it and Unblock the Notifications