Chhattisgarh:नक्सलियों के दांत खट्टे करेंगे बस्तर फाइटर्स, फ़ोर्स के लिए 2100 पदों के नतीजे घोषित

Chhattisgarh:नक्सलियों के दांत खट्टे करेंगे बस्तर फाइटर्स, फ़ोर्स के लिए 2100 पदों के नतीजे घोषित

रायपुर, 16 अगस्त। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में जल्द ही बड़ी संख्या में स्थानीय युवा माओवादियों को खदेड़ते नजर आएंगे। दरअसल छत्तीसगढ़ में नक्सल फ्रंट पर तैनात की जाने वाली बस्तर फाइटर्स फोर्स भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए है। संभाग के 7 जिले में 2100 पदों पर युवाओं का चयन हुआ है। इनमें हर जिले में 300-300 पद हैं। संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा ,कोंडागांव, बीजापुर, और कांकेर के पुलिस अधीक्षक दफ्तर के नोटिस बोर्ड पर रिजल्ट चस्पा किया गया है।

bastar fighters

ज्ञात हो कि बस्तर संभाग के लिए बस्तर फाइटर्स आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 17 जुलाई 2022 को 50 अंकों की लिखित परीक्षा हुई थी। मई से जून के मध्य हुए शारीरिक परीक्षण में कुल 5,405 उम्मीदवार योग्य पाए गए थे। इनके लिए बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ था , जिसमें 5,330 युवाओं ने हिस्सा लिया था । शारीरिक और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बस्तर संभाग में कुल 3,969 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। इन सभी उम्मीदवारों को बीते दिनों संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में 20 अंकों के लिए साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था ।

यह भी पढ़ें Independence Day 2022: छत्तीसगढ़ के इस शिक्षक को सलाम, पार की नदिया, चढ़ा पहाड़,फिर फहरा दिया तिरंगा

इस प्रकार माओवादियों के खिलाफ बस्तर फाइटर्स के सिलेक्शन लिस्ट जारी कर दी गई है। सभी 2100 पदों पर युवाओं का चयन हुआ है। इन चयनित युवाओं में 300- 300 बस्तर संभाग के सातों जिलों में आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी ।माओवादी प्रभावित बस्तर के सभी जिलों में बस्तर फाइटर्स फोर्स की तैनाती से एक तरफ नक्सल फ्रंट पर पुलिस मजबूत होगी,वहीं स्थानीय युवाओं को रोज़गार मिलने से नक्सली कमजोर पड़ेंगे। बस्तर से स्थानीय आदिवासी युवा मुख्यधारा से जुड़कर अपने क्षेत्र में परिवर्तन भी ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें RAIPUR NEWS: कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जेबकतरों ने मारा नेताओ का पर्स, पैसे मोबाइल ,जूते तक चोरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+