Yog Divas 2023 पर पीएम मोदी का बन सकता है जबलपुर आने का प्लान, 12 जून को आ रही है प्रियंका गांधी
Yog Divas 2023 on June 21 PM Modi May Visit Jabalpur: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश में रहने की संभावना हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि तो नहीं है।

Yog Divas 2023 on June 21 PM Modi May Visit Jabalpur: एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश आगमन का प्लान बन सकता हैं। चर्चा है कि मोदी का महाकौशल या बुंदेलखंड विजिट रहेगा। ज्यादा संभावना 20 या 21 जून को जबलपुर दौरे की है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
चुनावी साल है और उसके बाद मिशन 2024 का रण। लिहाजा दिग्गज नेताओं का फोकस बीजेपी के ताकतवर राज्यों में से एक मध्य प्रदेश पर भी है। पीएम मोदी इसी साल भोपाल में दो मर्तबा पहुंच चुके है। उसके बाद रीवा संभाग में भी आगमन हुआ था।
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी है। यदि फाइनल शैड्यूल तय हुआ तो मोदी इस बार जबलपुर में योग करते नजर आ सकते है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंदरूनी तौर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। उससे पहले 12 जून को कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी जबलपुर आ रही हैं.
महाकौशल-बुंदेलखंड में बीजेपी के कुछ दिग्गज नेता दबीं जुबान में मोदी के बड़े कार्यक्रम की बात कर रहे है। खबर है कि फसल बीमा योजना के लाभार्थी किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर करने का कार्यक्रम भी रहेगा। इस बहाने प्रियंका गांधी की विजिट को भी जबाव दिया जाएगा।

सीएम शिवराज ने कुछ वक्त पहले किसानों के लिए ऋण ब्याज माफी योजना भी लागू की है। 11.9 लाख डिफाल्टर किसानों को ब्याज मुक्ति का सर्टिफिकेट बांट सकते है। इसके अतिरिक्त महाकौशल और बुंदेलखंड के लिए भी कई सौगातों का पिटारा खोल सकते है।
आपको बता दें कि महाकौशल-बुंदेलखंड से पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कई ऐसी सीटों का नुकसान हुआ था, जो पार्टी का गढ़ कहलाती थी। आदिवासी बाहुल्य जिलों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सेंध लगाई थी। राजनीतिक लिहाज से ये दोनों क्षेत्र प्रदेश की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते नजर आए हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही दलों का इस बार ज्यदा फोकस इसी बेल्ट पर रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications